शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफा का दिया लालच...फिर खाली किया खाता

Kanak Durga Jha | Feb 25, 2025, 17:49 IST
Share
Gave the lure of double profit in share trading then emptied account
Gave the lure of double profit in share trading then emptied account

शेयर ट्रेडिंग कर दोगुना कमाने का झांसा देकर ठगों ने एक व्यक्ति से 14.25 लाख की ठगी की थी। साइबर रेंज थाने की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।

शेयर ट्रेडिंग कर दोगुना कमाने का झांसा देकर ठगों ने एक व्यक्ति से 14.25 लाख की ठगी की थी। साइबर रेंज थाने की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक भिलाई तो दूसरा कोरिया जिला का रहने वाला है। दोनों खाता किराए पर देने के साथ ही शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाते थे।

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव... गरज-चमक के साथ कराएगा बारिश

ऐसे की ठगी

मंगला शांति नगर शिवम रेसीडेंसी निवासी श्याम सुंदर प्रसाद को कॉल कर ठगों ने अपना शिकार बनाया था। उनसे 5 से 27 जनवरी के बीच शेयर ट्रेडिंग के नाम पर पहले थोड़ी रकम जमा कराई। नकली प्रॉफिट दिखाकर श्याम सुंदर प्रसाद से अलग-अलग खातों में 14 लाख 25 हजार रुपए जमा करा लिए, इसके बाद भी वे अलग-अलग तरीकों से रुपए की मांग कर रहे थे, जिससे पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने साइबर पोर्टल में शिकायत दर्ज कराने के बाद रेंज साइबर थाने में रिपोर्ट लिखाई। जांच में जुटी टीम ने टीम ने आरोपी रामकृपाल साहू को सुपेला भिलाई और जितेन्द्र अग्रवाल को बैकुंठपुर से पकड़ा।

जिस केमिकल से स्कूल में बच्चों ने ब्लास्ट किया,आसानी से मिल रहा ऑनलाइन

दोनों के खातों से लाखों ट्रांसफर किए गए

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर किराए में खाता लेन-देन का काम करते हैं। इसके एवज में उन्हें ठगी से मिलने वाली रकम में हिस्सा मिलता था। उनके खातों से लाखों रुपए ट्रांसफर हुआ। दोनों ने ऑनलाइन गेम और सट्टा में रुपए खर्च किए हैं।

किसानों को फ्री में बिजली देगी साय सरकार... 19762 करोड़ का बजट पेश

एक मैच पर सट्टा खिलाते भी पकड़ाया

आरोपी रामकृपाल साहू निवासी कोहका थाना सुपेला भिलाई पूर्व में भी ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलने व खिलाने में संलिप्त रहा है। रेंज साइबर की टीम आरोपी के मोबाइल की जांच कर रही है। जांच के बाद उसके पूरे गिरोह के खिलाफ अलग से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों से जुड़े साथियों की भी तलाश कर रही है।

CG Board Exam 2025 : 10वीं-12वीं बोर्ड के इन स्टूडेंट्स को मिलेंगे बोनस अंक

Tags:
  • CG News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • cg news update
  • crime news today
  • cg news today
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान