अब च्वाइस सेंटर में नहीं होगा आधार कार्ड से संबंधित काम, केंद्र-राज्य सरकार का आदेश जारी

Harrison Masih | Jun 23, 2025, 16:08 IST
Aadhar card services in Choice Center close Central and State Government order the sootr
अगर आप नया आधार कार्ड बनवाने या पुराने आधार में कोई बदलाव करवाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। अब 15 जुलाई 2025 से आधार कार्ड से जुड़ा कोई भी काम च्वाइस सेंटरों में नहीं होगा।

अगर आप नया आधार कार्ड बनवाने या पुराने आधार में कोई बदलाव करवाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। अब 15 जुलाई 2025 से आधार कार्ड से जुड़ा कोई भी काम च्वाइस सेंटरों में नहीं होगा। यह फैसला केंद्र सरकार और राज्य सरकार के आदेश के बाद लिया गया है।



अब कहां मिलेगा आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं?

केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर फैसला लिया है कि अब आधार से जुड़ी सेवाएं केवल सरकारी लोक सेवा केंद्रों में ही दी जाएंगी। यानी कि अब नया आधार बनवाना हो या उसमें मोबाइल नंबर, पता या कोई और जानकारी अपडेट करवानी हो – ये काम च्वाइस सेंटर पर नहीं होगा।



ये खबर भी पढ़ें... 2 प्रतिशत ब्याज दर पर मिलता है आधार कार्ड पर लोन! जानिए वायरल दावे का सच



रायपुर में अब कहां-कहां मिलेगा आधार से जुड़ा काम?

रायपुर शहर में पहले 44 से ज्यादा च्वाइस सेंटर थे, जहां लोग आसानी से आधार का काम करवा लेते थे। लेकिन अब ये सभी सेंटर इस काम से बाहर हो जाएंगे। इसके बाद रायपुर में सिर्फ 9 सरकारी केंद्रों पर ही आधार से जुड़ी सेवाएं मिलेंगी, जैसे:



कलेक्टोरेट



नगर निगम मुख्यालय



रायपुर के 6 जोन कार्यालय



श्याम प्लाजा, पंडरी (यहां एक निजी कंपनी सेवा देती है, लेकिन इसके लिए शुल्क देना होता है)



ये खबर भी पढ़ें... मप्र पुलिस भर्ती में खुलासा, आधार कार्ड में धोखाधड़ी कर बने थे आरक्षक



इस फैसले से आम जनता पर क्या असर पड़ेगा?

इस नई व्यवस्था से लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, अब आधार का काम करवाने के लिए लोगों को ज्यादा दूर जाना पड़ेगा।सेंटर कम होने से वहां लंबी लाइनें और ज्यादा भीड़ देखने को मिल सकती है। हो सकता है कि एक बार में काम न हो पाए, तो लोगों को बार-बार आना-जाना पड़े।



ये खबर भी पढ़ें... उंगलियां नहीं तो आधार कार्ड नहीं...दिव्यांग ने सरकार से लगाई गुहार



क्यों लिया गया ये फैसला?

सरकार की मंशा है कि आधार से जुड़ी सेवाएं सिर्फ सरकारी नियंत्रण में रहें ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी या गलत काम से बचा जा सके। इससे प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित हो सकेगी।



15 जुलाई 2025 के बाद से च्वाइस सेंटरों पर आधार का कोई काम नहीं होगा। अगर आपको नया आधार बनवाना है या पुराने में कुछ अपडेट करवाना है, तो आप अपने नजदीकी सरकारी लोक सेवा केंद्र या बताए गए 9 स्थानों पर ही जाएं। समय रहते योजना बनाएं ताकि आपको असुविधा न हो।



ये खबर भी पढ़ें... ग्वालियर कलेक्टर की जनसुनवाई में उठी अजीब मांग, आधार कार्ड पर शराब की मांग



आधार कार्ड अपडेट | आधार सेवाएं बंद | आधार च्वाइस सेंटर बंद | aadhar card new rule 2025 | Raipur Aadhaar Service Center



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • आधार कार्ड अपडेट
  • आधार सेवाएं बंद
  • आधार च्वाइस सेंटर बंद
  • aadhar card new rule 2025
  • Raipur Aadhaar Service Center