छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, रायपुर में की गई लॉटरी

Kanak Durga Jha | May 05, 2025, 20:45 IST
Admission process started Chhattisgarh schools lottery Raipur
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में 2025-26 में निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

@विनय वर्मा





छत्तीसगढ़ में 2025-26 में निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में पहले चरण की लॉटरी निकाली गई। संचालनालय को ये सभी आवेदन आर.टी.ई. पोर्टल के माध्यम से मिले थे।



ये खबर भी पढ़िए...रिश्वतखोरी की शिकायत मिलने पर अब सीधे कलेक्टर होंगे सस्पेंड



ऑनलाइन आवेदन के स्क्रूटनी के बाद 44 हजार 54 सीटों के लिए लॉटरी प्रक्रिया की गई है। लॉटरी प्रक्रिया लोक शिक्षण संचालक ऋतुराज रघुवंशी, प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के राजीव गुप्ता और पालक संघ के प्रतिनिधियों के सामने हुई।



ये खबर भी पढ़िए...फोर्स पर नक्सलियों का बड़ा हमला, बम धमाके में STF के दाे जवान घायल



बता दें कि आईटीई के तहत प्रदेश के स्कूलों में एडमिशन के लिए एक लाख से ज्यादा आवेदन मिले थे। जो सभी 33 जिलों के 6628 स्कूलों की कुल 52007 सीटों के लिए थे। आवेदनों का स्कू्रटनी कर 5 और 6 अप्रैल को लॉटरी निकालना है। जिसके तहत 5 अप्रैल को 23 जिलों के लिए 44054 सीटों के लिए लॉटरी प्रक्रिया की गई है, शेष 10 जिलों की लॉटरी प्रक्रिया 6 अप्रैल 2025 की जाएगी। इसके बाद छात्र संबंधित स्कूलों में मुफ्त शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।



ये खबर भी पढ़िए...ग्रामीणों को बैंक नहीं अटल डिजिटल केंद्र से मिलेगी नगदी




लॉटरी प्रक्रिया के मुख्य बिंदु


- 5 अप्रैल को 23 जिलों के लिए 44054 सीटों के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई।


- शेष 10 जिलों की लॉटरी प्रक्रिया 6 अप्रैल 2025 को पूरी की जाएगी।


- कुल 105372 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से जाँच के बाद 69553 आवेदन स्वीकृत हुए थे।



इस लॉटरी प्रक्रिया के बाद, उम्मीद है कि बच्चों को उनके पसंदीदा स्कूलों में प्रवेश मिलेगा और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।



ये खबर भी पढ़िए...तेज रफ्तार बाइक ने MLA की बेटी को मारी टक्कर, हालत गंभीर





CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today