आत्मानंद स्कूल के प्रिंसिपल की काली करतूत, 5 साल की बच्ची के साथ कर डाली ऐसी हरकत...

Kanak Durga Jha | Sept 22, 2024, 12:39 IST
Share
Atmanand School principal did bad thing 5 year old girl
Atmanand School principal did bad thing 5 year old girl

Swami Atmanand School : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रिंसिपल ने 5 साल की बच्ची की पिटाई कर दी।

Swami Atmanand School : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रिंसिपल ने 5 साल की बच्ची की पिटाई कर दी। प्रिंसिपल के इस हरकत के बाद कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है।

कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश के बाद प्रिंसिपल चितरंजन कुमार राठौर और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) को पद से हटा दिया गया है। कलेक्टर ने प्रिंसिपल को सस्पेंड करने की सिफारिश भी की है। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन के सामने ही प्रिंसिपल राठौर ने बच्ची को फटकार लगाते हुए थप्पड़ मारा था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डांट और मार से बच्ची घबराई हुई है। इसके बाद बड़ी बहन और परिजनों ने मामले की कलेक्टर से शिकायत की थी।

बच्ची क्लास में रोने लगी तो जड़ दिया थप्पड़

मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों एक युवती अपनी छोटी बहन को लेकर पचपेड़ी स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल आई थी। इस दौरान वह बच्ची को क्लास रूम में छोड़कर कुछ देर के लिए क्लास रूम से बाहर चली गई। तभी बच्ची रोने लगी। वापस आकर बड़ी बहन उसे शांत करा रही थी। इस दौरान क्लास रूम में प्रिंसिपल चितरंजन कुमार राठौर पहुंच गए। उन्होंने बच्ची डांट-फटकार लगाते हुए गाल में तमाचा जड़ दिया। ये सब क्लास रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बच्ची घबराती हुई क्लास से बाहर निकल गई।

एक्शन मोड में नजर आए कलेक्टर

बच्ची से बदसलूकी का वीडियो और शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की। मस्तूरी विकासखंड के विद्यालयों में नियंत्रण नहीं रख पाने के कारण बीईओ शिवराम टंडन को प्रभार से हटा दिया है। उनकी जगह एरमशाही शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य ईश्वर प्रसाद सोनवानी को नया बीईओ नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही बिना कारण जाने बालिका के साथ सख्त व्यवहार किए जाने पर नाराज कलेक्टर ने प्राचार्य पद से मुक्त करते हुए बीईओ कार्यालय मस्तूरी में उपस्थिति देने आदेशित किया है। वहीं उनके खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव रायपुर लोक शिक्षण संचालक को भेजा गया है। The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Swami Atmanand School
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल
  • आत्मानंद स्कूल
  • Swami Atmanand School Chhattisgarh
  • Chhattisgarh Swami Atmanand School
  • Swami Atmanand School Chattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा