अविनाश ग्रुप की VIP रोड पर बन रही 8 मंजिला मल्टी की छत गिरी, 2 की मौत

Marut raj | Jan 11, 2025, 19:13 IST
Avinash Group Raipur VIP Road Project Accident the sootr
फोल्डिंग में लापरवाही बरतने की वजह हसे हादसा होने बताया जा रहा है। सेंट्रिंग प्लेट और लोहे का स्टैंड भी गिर गया। ढलाई के दौरान 8वें फ्लोर पर जितने लोग थे, सभी गिरे और मलबे में दब गए।

राजधानी रायपुर में बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। रायपुर के VIP रोड पर निर्माणाधीन अविनाश ग्रुप की 8 मंजिला इमारत की छत गिर गई। हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई है। मृतक का नाम रहमत खान है। वहीं छत के मलबे में दबने से करीब 6 मजदूर घायल हो गए हैं। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला है।



मुस्लिम युवक आदिवासी लड़कियों को जिस्म के बाजार में बेच रहे..बड़ा संकट



फोल्डिंग में लापरवाही से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार अविनाश एलिगेंस बिल्डिंग की 8वीं मंजिल पर छत की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान शाम को छत का एक हिस्सा गिर गया। इसके साथ ही सेंट्रिंग प्लेट और लोहे का स्टैंड भी गिर गया। इसके नीचे सभी मजदूर दब गए। घायलों में बिहार के 2 मजदूर भी शामिल हैं। सिर और पैरों में चोट आई है।



तातापानी में आग लगाएंगी अक्षरा सिंह ... महोत्सव के आखिरी दिन होगा जलवा



मिस्त्री चंदन के अनुसार ढलाई का काम चल रहा था। ढलाई के दौरान 8वें फ्लोर पर जितने लोग थे, सभी गिरे और मलबे में दब गए थे। बिहार से आए हमारे 2 टाइल्स वाले मजदूर भी दबे, जिनको गंभीर चोट आई है।



उन्होंने कहा कि फोल्डिंग में लापरवाही बरती गई है। इसलिए हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि वह बिहार के हैं। उनके साथ 26 मजदूर हैं। वह मिस्त्री का काम करते हैं।



BJP के इस राज्य में OBC का आरक्षण खत्म, आदिवासियों का बचा, जिपं चुनाव



चल रहा मलबा हटाने का काम

रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायल मजदूरों को कौशल्या विहार के VY हॉस्पिटल भेजा गया है। कुछ लोगों को ज्यादा चोट आई है। पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी है। वहीं SSP लाल उमेद ने बताया कि मलबा हटाने का काम चल रहा है।



बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान ने काटी गायें!,2 महिलाओं सहित 8 गिरफ्तार



Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • raipur news in hindi
  • cg news in hindi
  • raipur accident
  • रायपुर एक्सीडेंट
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
  • अविनाश ग्रुप रायपुर
  • Avinash Group Raipur