आयशा बेगम ने बिछाया हनीट्रैप का जाल... फिर किडनैप कर की लाखों रुपए की मांग

Kanak Durga Jha | Jun 13, 2025, 17:52 IST
Ayesha Begum laid honeytrap trap kidnapped him demanded lakhs rupees
जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया है। लक्षणपुर गांव के एक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर अगवा किया गया और उसके पिता से 17 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई।

जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया है। लक्षणपुर गांव के एक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर अगवा किया गया और उसके पिता से 17 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। इस पूरे मामले को अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया, लेकिन पुलिस की सटीक रणनीति ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।



ये खबर भी पढ़िए...अब जमेगा माहौल... लगेंगे लिटिल-लिटिल पेग, राजधानी में खुलेंगी 7 शराब दुकानें



ये है पूरा मामला

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां लक्षणपुर निवासी युवक बुधराम साहू को पहले एक लड़की के जरिए वॉट्सऐप चैट के माध्यम से बहला-फुसलाकर बुलाया गया और फिर अगवा कर लिया गया। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने युवक के पिता को फोन कर 17 लाख रुपए की मांग की। आरोपियों ने रकम लेकर एक खेत में आने को कहा और रास्ते भर उन्हें फिल्मी अंदाज़ में लोकेशन देते हुए बताया कि पैसा कहां और कैसे रखना है।



ये खबर भी पढ़िए...CG Vyapam : पुलिस विभाग में नौकरी का सपना अब होगा पूरा, कई पदों पर निकली भर्ती



आयशा बेगम ने ऐसे फंसाया

इस अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और पूरी रात ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सुबह तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच खेत में घेराबंदी कर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दो आरोपियों में युवक अभय कुमार सूर्यवंशी और युवती आयशा बेगम शामिल हैं, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। सभी आरोपी लक्षणपुर गांव के ही रहने वाले हैं।



ये खबर भी पढ़िए...जो पहली सूची में अपात्र था, वही बाद में बोनस के 10 अंक पाकर टॉपर बन गया









ये खबर भी पढ़िए...ED की बड़ी कार्रवाई, कवासी लखमा की करोड़ों की संपत्ति अटैच



honey trap | Honey Trap news | छत्तीसगढ़ में हनीट्रैप | CG News | cg news update | cg news today



Tags:
  • CG News
  • honey trap
  • हनीट्रैप
  • Honey Trap news
  • cg news update
  • cg news today
  • छत्तीसगढ़ में हनीट्रैप