जायलो -ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में 6 की मौत , 7 की हालत गंभीर

Marut raj | Dec 16, 2024, 13:54 IST
Balod District Bhanupratappur Dallirajhara Road Accident the sootr
जायलो ( SUV ) में 13 लोग बैठे थे। इनमें 2 बच्चे भी शामिल थे। इनमें एक बच्चे सहित से 6 की मौके पर ही मौत। घायल 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Balod District Bhanupratappur Dallirajhara Road Accident : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर सोमवार 16 दिसंबर की सुबह भीषण सड़क हुआ। इसमें जायलो सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जायलो को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मारी। मामला डौंडी थाना क्षेत्र के चौरापावड़ के पास का है।



275 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन वालीं 2 फर्जी कंपनियां रायपुर में पकड़ीं



बच्ची के शव से रेप करने वाले को राहत, क्योंकि ऐसा करना क्राइम नहीं है



जायलो में 13 लोग सवार थे

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी के अनुसार घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी ट्रक चालक की पुलिस तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि जायलो ( SUV ) में 13 लोग बैठे थे। इनमें 2 बच्चे भी शामिल थे। वे डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।



चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई



चूजे ने ली युवक की जान, गले में कैसे फंसा...जो न निगलते बना और न उगलते



मृतकों में एक बच्चा भी शामिल

मरने वालों में एक बच्चा, 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। मृतकों में दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम उम्र 30 पुरुष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) , सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम उम्र 50 वर्ष घोराड़ी महासमुंद, मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम घोराड़ी महासमुंद, सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 वर्ष ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा, ईमला बाई पति रेवा राम सिन्हा उम्र 55 ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) और जिग्नेश कुम्भकार पिता प्रीतम कुम्भकार उम्र 7 वर्ष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) शामिल हैं।





Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Road Accident
  • रोड एक्सीडेंट
  • बालोद क्राइम न्यूज
  • cg news in hindi
  • Balod District
  • बालोद जिला
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today