सहकारी बैंक के भीतर अग्निकांड; बंदरों की उछल-कूद से भड़की आग, कंप्यूटर और मशीनें जलकर खाक, बाल-बाल बचा कैश!

Umeshwari Baghel | Apr 14, 2026, 16:00 IST
balod-gunderdehi-cooperative-bank-fire-short-circuit-news
बालोद जिले के सहकारी बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे बैंक के कंप्यूटर, कैश काउंटर और बैटरियां जल गईं, लेकिन गनीमत रही दस्तावेज और नकदी सुरक्षित बच गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और बैंक का काम अगले 4 दिनों तक बंद रहेगा।

NEWS IN SHORT

  • बालोद में सहकारी बैंक में भीषण आग लग गई कंप्यूटर और बैटरियां जल गईं
  • बंदरों के कारण शॉर्ट सर्किट से बैंक में आग लगी कैश और दस्तावेज सुरक्षित हैं
  • दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर आग बुझाई ।
  • आग के कारण बैंक का काम 4 दिन तक रहेगा बंद
  • प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं

NEWS IN DETAIL

Balod : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक में आज मंगलवार सुबह एक सहकारी बैंक शाखा में आग लग गई। हैं आग से बैंक का कंप्यूटर सिस्टम, कैश काउंटर और इन्वर्टर की बैटरियां जलकर खाक हो गईं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि बैंक के सभी जरूरी दस्तावेज और कैश सुरक्षित बचा लिए गए।



बंदरों के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ

जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम ओटेबंद (छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक)स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग की शाखा में हुई। बैंक की छत पर बंदरों का झुंड उछल-कूद कर रहा था, जिससे बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग भड़क उठी।



आग लगते ही स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।



आग के कारणों की जांच शुरू

गुंडरदेही पुलिस ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है, और प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है। आग के कारण बैंक के कई सामान जल गए हैं



जिनमें 3 कंप्यूटर, 3 सीपीयू, फोटोकॉपी प्रिंटर, पासबुक प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरा और पूरी विद्युत वायरिंग शामिल हैं। इस घटना के कारण बैंक का लेन-देन अगले चार दिनों तक बंद रहेगा। इस दौरान ग्राहक और किसान नजदीकी शाखाओं से लेन-देन कर सकेंगे।



प्रशासन की जांच जारी

बैंक प्रबंधक आर.के. यादव ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, और प्रशासन मामले की जांच कर रही है। इस हादसे से बैंक के कार्यों में व्यवधान आया है, लेकिन राहत की बात यह है कि महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी पूरी तरह सुरक्षित हैं।



यह खबरें भी पढ़े...

🔴 Sootrdhar Live | सहकारी बैंक बने भ्रष्टाचारियों की जेबें भरने का जरिया, कब कहां कितने घोटाले ?



MP Sarkari Naukri: मध्यप्रदेश सहकारी बैंक में जॉब का मौका, 29 नंवबर है लास्ट डेट, करें आवेदन



महानगर नागरिक सहकारी बैंक : डेली कलेक्शन एजेंट्स के खातों में मिली 15 करोड़ की रकम



राष्ट्रीयकृत-सहकारी बैंक खातों पर होगा एमएसपी पर मूंग खरीदी का पंजीयन



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • शॉर्ट सर्किट
  • सहकारी बैंक
  • जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग
  • छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक