सबसे बड़ी बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 आज से, विजेताओं को मिलेगा 25 लाख इनाम

Anjali Dwivedi | Mar 22, 2026, 08:36 IST
bastar heritage marathon 2026
छत्तीसगढ़ सरकार 22 मार्च 2026 को बस्तर हेरिटेज मैराथन का आयोजन कर रही है। लालबाग से चित्रकोट तक होने वाली इस दौड़ में 25 लाख के इनाम मिलेंगे। सीएम साय ने युवाओं से जुड़ने की अपील की है।

News In Short

  • मैराथन आज रविवार, 22 मार्च 2026 को जगदलपुर के लालबाग मैदान से शुरुआत।
  • विजेताओं के लिए कुल 25 लाख रुपए की आकर्षक पुरस्कार राशि तय की गई है।
  • बस्तर संभाग के सातों जिलों के प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री है।
  • 5 किमी से लेकर 42 किमी तक की चार अलग-अलग दौड़ श्रेणियां उपलब्ध हैं।
  • रिफ्रेशमेंट, मेडिकल टीम, जुम्बा, मेडल और प्रोफेशनल फोटोग्राफी की मुकम्मल व्यवस्था।

News In Detail

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजधानी बस्तर अब एक नई रफ्तार भरने के लिए तैयार है। राज्य सरकार खेल, पर्यटन और अपनी अनूठी विरासत को दुनिया के सामने लाने के लिए आज रविवार, 22 मार्च 2026 को बस्तर हेरिटेज मैराथन का भव्य आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन न केवल छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रनिंग इवेंट होगा, बल्कि बस्तर की वादियों में दौड़ने का एक यादगार अनुभव भी देगा।



कहां से कहां तक होगी मैराथन

इस ऐतिहासिक मैराथन की शुरुआत जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान से होगी। दौड़ का समापन विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात पर होगा। इस पूरे रूट को इस तरह तैयार किया गया है कि प्रतिभागियों को दौड़ते समय बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगलों और स्थानीय संस्कृति की अनूठी झलक मिल सके। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया है।



मुख्यमंत्री का क्या कहना है?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस आयोजन को लेकर अपना उत्साह साझा किया है। उनका कहना है कि यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बस्तर की परंपरा और जनभागीदारी का उत्सव है। उन्होंने नारा दिया कि बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा।



सीएम के अनुसार, इस मैराथन का उद्देश्य बस्तर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना, स्थानीय युवाओं को अवसर देना और क्षेत्र में रोजगार सृजन को गति देना है।



रजिस्ट्रेशन और कैटेगरी

मैराथन को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है ताकि फिटनेस के हर स्तर के लोग इसमें शामिल हो सकें।



42 किलोमीटर: फुल मैराथन



21 किलोमीटर: हाफ मैराथन



10 किलोमीटर: प्रोफेशनल रन



5 किलोमीटर: फन रन



इवेंट के लिए कुल 25 लाख रुपए की पुरस्कार राशि रखी गई है। बाहरी लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस मात्र 299 रुपए है, जबकि बस्तर संभाग के सातों जिलों के निवासियों के लिए यह पूरी तरह निःशुल्क है।



मैदान पर क्या-क्या सुविधाएं होंगी

धावकों की सुरक्षा और ऊर्जा को बनाए रखने के लिए रूट पर रिफ्रेशमेंट पॉइंट्स बनाए जाएंगे। जहां पानी और एनर्जी ड्रिंक्स उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही मेडिकल सपोर्ट और इमरजेंसी सेवाओं की पूरी व्यवस्था की गई है।



छत्तीसगढ़ सरकार नेआयोजन को जोश से भरने के लिए जुम्बा सेशन और लाइव डीजे का भी इंतजाम है। हर प्रतिभागी को फिनिशर मेडल, ई-सर्टिफिकेट और उनकी दौड़ की प्रोफेशनल फोटोग्राफ्स दी जाएंगी।



फिट इंडिया और एक भारत श्रेष्ठ भारत

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि यह मैराथन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया और एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान से प्रेरित है। इसका उद्देश्य खेल के माध्यम से संस्कृति और प्रकृति को जोड़ना है।



साथ ही उन्होंने देशभर के फिटनेस प्रेमियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक मैराथन का हिस्सा बनने के लिए https://bastarheritage.run/registration पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं।



ये खबरें भी पढ़ें...



CG News: सीजी में आदि परब में दिखी आदिवासी संस्कृति व परंपराओं की झलक, देशभर के कलाकारों ने पेश की कला और विरासत



छत्तीसगढ़ की चिट्ठी: अफीम, अफसर और अफरा-तफरी ने मौसम ही नहीं मिजाज भी बदला



मार्शल संगा को उसका ससुराल प्रेम ले डूबा, साले-ससुर की स्थिति सुधारने उगा रहा था अफीम



कांग्रेस संगठन की इस पहल से संगठन मजबूत होगा या गुटबाजी फिर बनेगी ब्रेक?



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • बस्तर