कांग्रेस संगठन की इस पहल से संगठन मजबूत होगा या गुटबाजी फिर बनेगी ब्रेक?
Ramanand Tiwari | Published:
congress initiative
BHOPAL: कांग्रेस मध्यप्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने की योजना बना रही है। अप्रैल से जिलों में नियमित बैठकें, ट्रेनिंग और मॉनिटरिंग शुरू होगी। यह कदम गुटबाजी रोकने और भाजपा से सीखने के लिए है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अब अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए नया प्लान लेकर आ रही है। प्रदेश संगठन की पहल पर अप्रैल से जिलों में नियमित बैठकें, ट्रेनिंग और सख्त मॉनिटरिंग शुरू होगी। मकसद है नरसिंहपुर जैसी गुटबाजी की घटनाओं पर रोक और भाजपा की तर्ज पर सिस्टमैटिक कामकाज। बड़ा सवाल यह है कि क्या यह पहल जमीन पर असर दिखाएगी या पुरानी खींचतान इसे कमजोर कर देगी?
अप्रैल की शुरुआत से कांग्रेस हर जिले में संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला शुरू करेगी। अब जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर नियमित मीटिंग्स अनिवार्य होंगी। हर 3 महीने में बैठक, उसकी मिनट्स और रिपोर्टिंग प्रदेश स्तर तक भेजना जरूरी किया जाएगा। पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी कि संगठन धरना-प्रदर्शन से नहीं चलता। संगठन प्लानिंग, संवाद और फॉलोअप से चलता है।
अजय सिंह ने माला नहीं पहनने का लिया संकल्प, 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने का किया दावा
अब तक कांग्रेस का संगठन ज्यादातर इवेंट-बेस्ड नजर आता रहा। नेता आते थे, भाषण होता था, कार्यकर्ता जुटते थे और फिर कार्यक्रम खत्म। सूत्रों के अनुसार, कई पदाधिकारी संगठनात्मक प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं लेते थे। नियमित बैठक, रिपोर्टिंग और रणनीतिक फॉलोअप में कमी रही। यही कारण था कि जमीनी समन्वय कमजोर दिखा।
कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, विधायक के खिलाफ चुनाव याचिका खारिज करने से इनकार
हाल ही में नरसिंहपुर में बड़े नेता की मौजूदगी में ही दो गुट आमने-सामने आ गए। इस घटना ने पार्टी के अंदरूनी तालमेल पर सवाल खड़े कर दिए। अब संगठन की कोशिश है कि ऐसी घटनाएं सड़कों पर न दिखें और अंदर ही समन्वय बैठा लिया जाए।
संगठन प्रभारी संजय कामले के मुताबिक, अप्रैल से जिलों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें पार्टी की नीति, रीति और बैठक की प्रक्रिया समझाई जाएगी। साथ ही, संगठन को सिस्टमैटिक तरीके से चलाने की प्रक्रिया भी बताई जाएगी। हर स्तर पर काम की मॉनिटरिंग होगी, और सक्रियता का आकलन किया जाएगा।
एमपी कांग्रेस में संगठन विस्तार तेज, नवरात्रि तक नई जिला कार्यकारिणी का टारगेट
कांग्रेस अब भाजपा के संगठनात्मक ढांचे से सीख लेकर काम करना चाहती है। भाजपा में नियमित बैठकें, स्पष्ट जिम्मेदारी और फीडबैक सिस्टम मजबूत माना जाता है। कांग्रेस भी इसी तर्ज पर अपने संगठन को एक्टिव और जवाबदेह बनाने की कोशिश में है।
योजना जितनी मजबूत दिख रही है, उतनी ही बड़ी चुनौती गुटबाजी है। पार्टी में हर नेता हर पहल को स्वीकार नहीं करता। अगर अंदरूनी खींचतान जारी रही, तो नई व्यवस्था कागजों तक सीमित रह सकती है। लेकिन अगर समन्वय बन गया, तो यह पहल संगठन के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।
इंदौर में कांग्रेस संगठन और शहराध्यक्ष पर रायशुमारी के लिए आब्जर्वर की 5, 6 जून को वन टू वन मीटिंग
अप्रैल से शुरू होने वाली बैठकें नियमित रूप से हो पाती हैं या नहीं, यह बड़ा सवाल है। क्या पदाधिकारी नई कार्यशैली को अपनाते हैं? क्या नरसिंहपुर जैसी घटनाओं पर रोक लगती है? सबसे अहम यह है कि संगठन में एकजुटता बढ़ती है या गुटबाजी हावी रहती है। कांग्रेस का ‘रीसेट प्लान’ कागज पर मजबूत और संतुलित नजर आता है। इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि नेता और कार्यकर्ता इसे कितनी गंभीरता से अपनाते हैं। अगर संगठनात्मक अनुशासन लागू हुआ, तो फायदा मिल सकता है। वरना यह पहल आपसी खींचतान में उलझकर रह सकती है।
क्या है नया संगठनात्मक प्लान
अजय सिंह ने माला नहीं पहनने का लिया संकल्प, 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने का किया दावा
अब तक कैसे चल रहा था संगठन
कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, विधायक के खिलाफ चुनाव याचिका खारिज करने से इनकार
नरसिंहपुर घटना ने क्यों बढ़ाई चिंता
क्या कहा कांग्रेस के प्रदेश संगठन प्रभारी ने ?
एमपी कांग्रेस में संगठन विस्तार तेज, नवरात्रि तक नई जिला कार्यकारिणी का टारगेट
भाजपा मॉडल से क्या सीख रही कांग्रेस
क्या गुटबाजी पर लगेगी लगाम?
इंदौर में कांग्रेस संगठन और शहराध्यक्ष पर रायशुमारी के लिए आब्जर्वर की 5, 6 जून को वन टू वन मीटिंग
आगे क्या देखना होगा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari