एमपी कांग्रेस में संगठन विस्तार तेज, नवरात्रि तक नई जिला कार्यकारिणी का टारगेट

Ramanand Tiwari | Mar 20, 2026, 23:03 IST
Share
mp congress
mp congress

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन विस्तार की गति तेज कर दी है। नवरात्रि तक अधिकांश जिलों में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा का लक्ष्य तय किया गया है।

BHOPAL. दिल्ली में हुई अहम बैठक के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन को धार देने की कवायद तेज कर दी है। जिला कार्यकारिणी की घोषणा शुरू हो चुकी है और नवरात्रि तक अधिकांश जिलों में नई टीम सामने लाने का लक्ष्य तय किया गया है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि अब संगठन विस्तार में किसी तरह की देरी नहीं होगी।

दिल्ली बैठक के बाद बदली रफ्तार

दो दिन तक चली मंथन बैठक में संगठन को मजबूत करने की विस्तृत रणनीति बनाई गई। बैठक खत्म होते ही जिला कार्यकारिणी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पार्टी नेतृत्व का संदेश साफ है। अब काम में देरी नहीं, सीधे जमीन पर असर दिखना चाहिए।

राज्यसभा रेस से पीछे हटे जीतू पटवारी, बोले-जिम्मेदारी बड़ी है, कोई भी साथी जा सकता है

क्यों अटकी थी कार्यकारिणी ?

जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पहले ही हो चुकी थी, लेकिन कार्यकारिणी घोषित नहीं होने से लगातार सवाल उठ रहे थे। कुछ जिलों में सूची जारी भी हुई, लेकिन पदों की संख्या ज्यादा होने पर उन्हें निरस्त करना पड़ा। अब नई गाइडलाइन के तहत संतुलित और प्रभावी टीम तैयार की जा रही है, ताकि संगठन में तालमेल बना रहे।

मध्यप्रदेश के कथावाचक मोहित नागर कांग्रेस में शामिल, सरकार पर साधा निशाना

नवरात्रि तक नई टीम का लक्ष्य

पार्टी सूत्रों के मुताबिक नवरात्रि के भीतर अधिकांश जिलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। इसे सीधे तौर पर आगामी चुनावों की तैयारी से जोड़ा जा रहा है, जहां मजबूत संगठन सबसे बड़ा हथियार होगा। जबलपुर ग्रामीण, श्योपुर, कटनी शहर और बड़वानी जैसे जिलों में नई टीम की घोषणा हो चुकी है।

इंदौर शहर कांग्रेस में सात साल बाद 52 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित, बड़े नेताओं के समर्थक शामिल

किनके निर्देश पर हो रही नियुक्तियां?

यह सभी नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर की जा रही हैं। संगठन को नए सिरे से खड़ा करने के लिए नेतृत्व स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। हर जिले में संतुलन और सक्रियता को प्राथमिकता दी जा रही है।

एक विधायक वाली BAP ने राज्यसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, क्रॉस वोटिंग की टेंशन में कांग्रेस

जमीनी स्तर पर भी फोकस बढ़ा

सिर्फ जिला स्तर ही नहीं, बल्कि बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करने की योजना पर काम हो रहा है। अब तक 88 नगर अध्यक्ष और 21 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है। इसका मकसद कार्यकर्ताओं का नेटवर्क बढ़ाना और हर क्षेत्र में पार्टी की मौजूदगी मजबूत करना है।

कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने पर जोर

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और संगठन प्रभारी हरीश चौधरी लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। उनका फोकस साफ है बूथ स्तर पर नेटवर्क मजबूत हो और कार्यकर्ता सक्रिय रहें। पार्टी चाहती है कि संगठन सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर भी मजबूती से दिखे।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • हरीश चौधरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि