मार्शल संगा को उसका ससुराल प्रेम ले डूबा, साले-ससुर की स्थिति सुधारने उगा रहा था अफीम

VINAY VERMA | Mar 21, 2026, 23:00 IST
Share
maarshal sanga
maarshal sanga

मार्शल संगा, झारखंड का निवासी, रायगढ़ में अफीम की खेती कर रहा था। उसने यह कदम अपने ससुराल की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उठाया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

RAIPUR. झारखंड के रहने वाला मार्शल संगा अपने ससुराल प्रेम के कारण पुलिस की गिरफ्त में है। दरअसल 7 साल पहले मार्शल की शादी रायगढ़ में हुई थी। शादी के करीब 6 महीने बाद ही वह घर जमाई बन ससुराल में ही रहने लगा। ससुराल की आर्थिक हालत खराब थी। जिसे सुधारने उसने अफीम के खेती की योजना बनाई और पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने उसके पास से मूल्य 2 करोड़ 5 लाख 10 हजार रुपए का अफीम जब्त किया है।

अफीम सौदागर बनने की योजना फेल

दरअसल, मार्शल संगा एक ठेकेदार के अंडर मजदूरी करता था। इसके लिए कभी ओड़िसा तो पश्चिम बंगाल जाता। पत्नी की डिमांड पर उसे उसके मायके लाकर छोड़ दिया। मार्शल यहीं से कुछ महीनों के लिए बाहर जाता फिर कुछ पैसे कमा वापस आ जाता। मार्शल को परिवार से बाहर रहना रास नहीं आता था। जिसके बाद उसने ससुराल में रहकर पैसा कमाने की योजना बनाई। जिससे उसका और उसके ससुराल पक्ष को आर्थिक तंगी से निजात मिले।

छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, लेकिन 50% पद अब भी खाली, NMC के निरिक्षण ने बढ़ाई चिंता

झारखंड से बुलाया चचेरे भाईयों को

मार्शल संगा के चचेरे भाई अफीम की खेती जानते थे। इसलिए उनके सहयोग से मार्शल ने छग में अफीम उगाने की योजना बनाई। उसने ससुर की ऐसी पुश्तैनी जमीन का चुना जहां तक कोई नहीं पहुंच सकता था। चचेरे भाईयों की सहायता से मार्शल ने खेती सीखी और झारखंड के ट्रेंड मजदूरों खेती करने लगा।

छत्तीसगढ़ की चिट्ठी: अफीम, अफसर और अफरा-तफरी ने मौसम ही नहीं मिजाज भी बदला

मजदूरी रखी जारी

किसी को शक ना हो इसलिए मार्शल अभी भी मजदूरी कर रहा था। करीब एक एकड़ में अफीम की फसल लगाने के बाद मार्शल मजदूरी करने कोलकाता चला गया था। हालांकि अभी कुछ दिनों पहले वह रागगढ़ वापस आया था।

कांग्रेस संगठन की इस पहल से संगठन मजबूत होगा या गुटबाजी फिर बनेगी ब्रेक?

अफीम की खबर ने किया बेचैन

जब छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों से अफीम पकड़े जाने लगी तो मार्शल इस खबर से बेचौन हो गया। आनन-फानन में उसने अफीम निकालने का काम शुरु किया। हालांकि मार्शल की किस्मत ने साथ नहीं दिया। पुलिस की रेड में वह पकड़ा गया।

दूसरे साल खेती की आशंका

प्रशासन के अनुसार मार्शल ने इस साल से ही अफीम के खेती की शुरुआत की थी। लेकिन उसके ससुराल से पुलिस ने करीब 3 किलो अफीम बरामद किया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ये पिछले साल का अफीम हो सकता है। क्योंकि अफीम के खेती की शुरुआत नवंबर में होती है। जबकि दूध निकालने की प्रक्रिया अभी शुरु हो रही है।

सीजी न्यूज: CG में आदि परब में दिखी आदिवासी संस्कृति व परंपराओं की झलक, देशभर के कलाकारों ने पेश की कला और विरासत

ससुर ले चुका था जमीन का मुआवजा

दरअसल मार्शल के ससुर की पुश्तैनी जमीन केलो नदी के कछार पर थी। जो लाखर गांव के केलो परियोजना सरकार ने ले ली थी। मार्शल के ससुराल पक्ष को इसका मुआवजा भी मिल गया था। ऐसे में वहां न तो खेती होती थी और न ही वहां कोई आता जाता था। इस कारण से मार्शल ने वहां एक एकड़ जमीन पर अफीम उगाने की योजना बनाई। लोगों की नजर ना पड़े इसलिए वहां तरबूज उगाने लगा।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • सीजी न्यूज
  • पश्चिम बंगाल
  • अफीम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा