बेटे को स्कूल के लिए 20 किमी आना-जाना पड़ता था, वेल्डर पिता ने जुगाड़ से बना दी ई-साइकिल

Marut raj | Oct 07, 2024, 22:12 IST
Share
Battery operated e cycle welder Father Make Son School Balod District the sootr
Battery operated e cycle welder Father Make Son School Balod District the sootr

Battery operated e cycle : बैटरी वाली साइकिल बनाने में 30 हजार रुपए लगे। यह 3 दिन में तैयार हो गई। इसमें सेल्फ स्टार्टर भी लगाया है। एक बार चार्ज करने पर यह साइिकल 80 किलोमीटर तक चल सकती है।

Battery operated e cycle : बेटे को स्कूल जाने के लिए हर दिन आने-जाने में 40 किमी का सफर तय करना पड़ता था। बेटा हर रोज परेशान होता था।

कई बार तो उसका स्कूल छूट जाता था।एक पिता से अपने बेटे की यह परेशानी देखी नहीं गई। बेटे की रोज-रोज की इस परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंने एक जुगाड़ लगाई। वह वेल्डर का काम करते थे।

एक दिन उनको विचार आया कि क्यों न अपनी साइकिल को ई साइकिल का रूप दे दिया, जो ऑटोमेटिक चले। तमाम परेशानियों से गुजरते हुए आखिरकार उन्होंने इसे कर दिखाया। इस तरह उनके बेटे की परेशाानी दूर हो गई।

कक्षा 8वीं में पढ़ता है बेटा

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दुचेरा गांव में संतोष साहू रहते हैं। उनका बेटा किशोर अर्जुन्दा केस्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा 8वीं में पढ़ता है।

उसे स्कूल आने - जाने में 40 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। स्कूल की तरफ से बस उपलब्ध नहीं कराई गई है। प्राइवेट बस से उसे स्कूल आना-जाना पड़ता था। अक्सर उसकी बस छूट जाया करती थी।

इससे बेटे की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। संतोष का कहना है उनसे बेटे को रोजाना परेशानी झेलते हुए नहीं देखा गया।

एक बार चार्ज करने पर 80 किमी चलती है

संतोष का कहना है कि उन्होंने साइकिल के पार्ट्स, बैटरी, स्विच और तारों का इस्तेमाल कर जुगाड़ की साइकिल बनाई। एक बार चार्ज करने पर यह साइिकल 80 किलोमीटर तक चल सकती है। चार्जिंग में इसे 6-8 घंटे लगते हैं। एक बार चार्ज करने पर उनका बेटा दो दिन तक इस्तेमाल करता है।

सेल्फ स्टार्ट, तीस हजार रुपए लागत आई

4cccd4c7-f00
4cccd4c7-f00

संतोष का कहना है कि बैटरी वाली साइकिल बनाने में 30 हजार रुपए लगे। यह 3 दिन में तैयार हो गई थी। उन्होंने बताया कि इसमें बैटरी और सेल्फ स्टार्टर भी लगाया है। संतोष का कहना है कि तीन लोगों ने उन्हें ऐसी साइकिल बनाने का ऑर्डर भी दिया है। संतोष कहते हैं कि उन्होंने वही किया जो हर पिता करता है।

Tags:
  • CG News
  • cg news hindi
  • Battery operated e cycle
  • Battery operated e cycle Chattisgarh
  • Battery operated Jugaad e cycle
  • बैटरी चलित ई साइकिल छत्तीसगढ़
  • बेटे के लिए बनाई जुगाड़ की ई साइकिल
  • Made a Jugaad e cycle for son
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा