CG PSC scam : टामन सिंह ने अपने बेटे-बहू का बनाया डिप्टी कलेक्टर

Marut raj | Nov 18, 2024, 19:45 IST
IAS Taman Singh Sonwani arrested in CG PSC scam the sootr
CG PSC Scam : छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला केस में गिरफ्तार किए गए पूर्व आईएएस और सीजीपीएससी के चेयरमैन रहे टामन सिंह ने अपने बेटा और बहू का बनाया अफसर। अन्य रिश्तेदारों को भी दिया फायदा।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC के चेयरमैन रहे पूर्व IAS अफसर टामन सिंह सोनवानी को CBI द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनवानी पर CGPSC की भर्ती में गड़बड़ी करने का आरोप है। इस मामले में उन पर 45 लाख रुपए लेने का भी आरोप है। बताया जा रहा है कि इसी मामले में उनको गिरफ्तार किया गया है।



पाकिस्तान से आया और रायपुर में कर दिया रिटायर्ड अफसर का मर्डर



अब इन लोगों को भी देना होगा 18% GST... लागू हुआ नया नियम



कई अफसरों की हो सकती है गिरफ्तारी

CGPSC के चेयरमैन रहे टामन सिंह सोनवानी पर आरोप है कि पैसे लेकर कुछ नेताओं और अधिकारियों के बच्चों को डिप्टी कलेक्टर और DSP जैसे पदों पर सिलेक्ट किया गया था। अंदरखाने में बताया जा रहा है कि टामन के अलावा आने वाले दिनों में CBI कुछ और अफसरों को भी गिरफ्तार कर सकती है।



करोड़ों-अरबों की प्रॉपर्टी ट्रांसफर के लगेंगे सिर्फ 500 रुपए



रायपुर से सीधे दिल्ली के लिए बनेगी सड़क, जानिए रुट की डिटेल्स



171 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा

CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया। इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई।



इन रिश्तेदारों को बनाया अफसर

नितेश - चयन डिप्टी कलेक्टर


टामन सिंह सोनवानी के दत्तक पुत्र



निशा कोशले - डिप्टी कलेक्टर


नितेश की पत्नी यानी टामन सिंह की बहू



साहिल - चयन डीएसपी


टामन सिंह के भाई के बेटे



दीपा - जिला आबकारी अधिकारी


टामन सिंह के भाई की बहू



सुनीति जोशी - श्रम अधिकारी


टामन सिंह की बहन की पुत्री यानी उनकी भांजी।



मीनाक्षी - डिप्टी कलेक्टर


टामन सिंह के करीबी की बेटी



छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती घोटाला

3ba77d12-282


खबर अपडेट हो रही है....