रायपुर में हुए रिटायर्ड अफसर के मर्डर में पाकिस्तान , भोपाल का कनेक्शन

Marut raj | Published:
Share
Raipur retired officer Banerjee murder case the sootr
Raipur retired officer Banerjee murder case the sootr

Raipur murder case : रायपुर में हुए रिटायर्ड अफसर के सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा। आरोपी ने पाकिस्तान से की है पढ़ाई-लिखाई, भोपाल में आकर बस गया परिवार।

Raipur murder case : रायपुर में हुए सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा हो गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। उसने मामूली बात पर दिवाली से एक दिन पहले बुजुर्ग मकान मालिक की हत्या कर दी थी। पाकिस्तान के कराची से पढ़ाई लिखाई पूरी करने वाला आरोपी भोपाल में बस गया था। वह रायपुर काम की तलाश में आया था।

धान पर बैन...धान की फसल करने वाले किसानों पर लगेगा 50 हजार का जुर्माना

अकेले रहते थे बुजुर्ग दंपति

रत्नेश्वर बनर्जी अपनी पत्नी माया बनर्जी के साथ। माया को वारदात में गंभीर चोटें आई है। उनका इलाज जारी है।  - Dainik Bhaskar
रत्नेश्वर बनर्जी अपनी पत्नी माया बनर्जी के साथ। माया को वारदात में गंभीर चोटें आई है। उनका इलाज जारी है।  - Dainik Bhaskar


रायपुर के अवंती विहार इलाके के एक घर में ग्राउंड फ्लोर पर 2 बुजुर्ग पति-पत्नी के लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े होने की सूचना खम्हारडीह थाना पुलिस को मिली थी। घटना 30 अक्टूबर देर रात 12 बजे की थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वहां 70 साल की बुजुर्ग महिला माया बनर्जी की सांस चल रही थी।

मोबाइल चोरों का आतंक, यूपीआई के जरिए उड़ा रहे लाखों रुपए

उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पति रत्नेश्वर बनर्जी ( 72 ) की मौत हो चुकी थी। उनके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग दंपति घर पर रहते थे। रत्नेश्वर सरकारी नौकरी से रिटायर्ड थे। उनका एक बेटा कोलकाता में बैंकिंग सेक्टर में काम करता है।

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है आरोपी पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी ने अपने 12वीं तक की पढ़ाई पाकिस्तान के कराची से की है। आरोपी का परिवार 2012 में भारत आया था। ये लोग भोपाल में रह रहे थे। आरोपी अविवाहित है।

बेरहमी से दिया वारदात को अंजाम

आरोपी का नाम मुकेश कुमार थारवानी (41) है। वह रत्नेश बनर्जी के यहां किराए से कमरा लेकर रहता था। वह सालभर पहले किराए पर यहां रहने आया था। वह रायपुर में काम की तलाश में था। उस पर परिचितों का 25 से 30 लाख रुपए का कर्ज हो गया था।

29 साल की MBBS डॉक्टर को खड़े-खड़े आया साइलेंट हार्ट अटैक, मौत

मुकेश ने मकान मालिक बनर्जी से भी करीब 20 हजार रुपए उधार लिए थे। 30 अक्टूबर को बनर्जी दंपती के साथ पैसे मांगने पर विवाद हुआ। फिर मुकेश ने तैश में आकर हेलमेट और नटराज की मूर्ति से पीट-पीट कर हत्या कर दी। लाश से चैन-अंगूठी लेकर चंडीगढ़ भाग गया।

RSS के सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्यों को सालभर से नहीं मिला वेतन

Tags:
  • रायपुर न्यूज
  • भोपाल
  • CG News
  • पाकिस्तान
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर