मोबाइल चोरों ने मचाया आतंक, यूपीआई के जरिए उड़ा रहे लाखों रुपए
Kanak Durga Jha | Nov 05, 2024, 09:06 IST
Terror mobile thieves stealing lakhs rupees through UPI the sootr
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल ही में मोबाइल चुराने वाले गिरोह के सदस्य पीड़ितों के यूपीआई खातों से रकम निकाल रहे हैं।
बिलासपुर में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल ही में मोबाइल चुराने वाले गिरोह के सदस्य पीड़ितों के यूपीआई खातों से रकम निकाल रहे हैं। इस तरह के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन पुलिस की ओर से बेहद कम मामले दर्ज किए गए हैं।
जूना बिलासपुर के निवासी और शिक्षक चेतनधर दीवान के मोबाइल चोरी होने के बाद उनके खाते से पांच बार में तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। चेतनधर के अनुसार, उन्होंने दूसरा सिम लेने के बाद यह पाया कि यूपीआई के माध्यम से रकम किसी अन्य खाते में जा चुकी है।
CG Cyber Crime : छत्तीसगढ़ की महिला से 29 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी, आरोपी गुजरात से हुआ गिरफ्तार
दिवाली की शाम सिरगिट्टी के निवासी मनोज नामदेव के साथ भी ऐसी ही घटना घटी। वे खरीदारी के लिए बुधवारी बाजार गए थे, जहां भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उनका मोबाइल चुरा लिया। थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने केवल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। जब मनोज ने नया सिम कार्ड एक्टिव किया, तब उन्हें यूपीआई से अपने बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर होने का पता चला। शिकायत के बाद उन्हें साइबर सेल भेज दिया गया, लेकिन पुलिस ने अब तक कार्रवाई शुरू नहीं की है।
CG Fraud : पैसे डबल के चक्कर में अकाउंट साफ, डॉक्टर और रिटायर्ड BSP अधिकारी से 1.84 करोड़ की ठगी
सरजू बगीचा के रहने वाले सुभ्रजीत मंडल का मोबाइल बृहस्पति बाजार में चोरी हुआ। पुलिस ने उनकी शिकायत गुमशुदगी के रूप में दर्ज की। बाद में जब उन्होंने नया सिम एक्टिव किया, तो पता चला कि उनके बैंक खाते से 69 हजार रुपये ट्रांसफर हो चुके थे। इस मामले में भी पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला तो दर्ज किया है।
उसलापुर के डॉ. चंद्रप्रकाश करण का मोबाइल एक नवंबर को कार से चोरी हो गया। नया सिम लेने पर पता चला कि उनके खाते से 93 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे Cyber fraud case, आईजी राम गोपाल गर्ग ने लिखा Google को लेटर
बिलासपुर में लगातार बढ़ रही इन घटनाओं के बावजूद, पुलिस केवल गुमशुदगी की रिपोर्ट लेने में रुचि दिखा रही है। कई पीड़ितों की शिकायतें साइबर सेल में लंबित हैं। चोरी के बाद यूपीआई खातों से रकम निकलने की घटनाएं चिंताजनक हैं, और पुलिस की सुस्ती के कारण चोरों का गिरोह बेखौफ होकर अपनी गतिविधियां जारी रखे हुए है।
90 रुपए के नमक से बन रही 1300 की खाद, धान के कटोरे में नई आफत
शिक्षक के खाते से तीन लाख रुपये की ठगी
CG Cyber Crime : छत्तीसगढ़ की महिला से 29 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी, आरोपी गुजरात से हुआ गिरफ्तार
भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा मोबाइल, फिर बैंक खाते से पैसे गायब
CG Fraud : पैसे डबल के चक्कर में अकाउंट साफ, डॉक्टर और रिटायर्ड BSP अधिकारी से 1.84 करोड़ की ठगी
बाजार में सोनार के मोबाइल चोरी का मामला
डॉक्टर के खाते से 93 हजार की चोरी
छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे Cyber fraud case, आईजी राम गोपाल गर्ग ने लिखा Google को लेटर
पुलिस की सुस्ती से बढ़ रहा चोरों का गिरोह
90 रुपए के नमक से बन रही 1300 की खाद, धान के कटोरे में नई आफत
पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी
By Ashish Bhardwaj
एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब
By Atul Dwivedi
राजेंद्र राठौड़ ने सभा में पढ़ा कलमा, बोले- खुदा और भगवान एक हैं
By Jyoti Mahender Bhardwaj
अब PUC नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं! नंबर प्लेट स्कैन करेंगे कैमरे, डीजल ऑटो पर भी रोक
By Jyoti Mahender Bhardwaj
सौरभ चंद्राकर की कल रायपुर कोर्ट में पेशी, CBI की रिमांड खत्म होते ही हिरासत में ले सकती है ED
By Arun Tiwari
करीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल की बेगमों की 400 साल पुरानी विरासत से जुड़ा होने का दावा, कांग्रेस नेता ने भेजा नोटिस
By Kaushiki
मंत्री पुत्र आकाश बोले- बाणगंगा में बिक रहा नशा, मंत्री TI को बोल चुके नशा कारोबारियों को उल्टा लटका देना
By Sanjay Gupta