बीजापुर पोर्टा केबिन घोटाला: 24 अधीक्षक पद से हटाए गए, करोड़ों का भ्रष्टाचार उजागर
Bijapur Porta Cabin Scam: बीजापुर जिले में करोड़ों रूपए के भ्रष्टाचार मामले का बड़ा खुलासा हुआ है। बिना टेंडर और बिल के करोड़ों रूपए की खरीदी के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए 24 पोर्टा केबिन अधीक्षकों को पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर संबित मिश्रा के आदेश पर हुई। इससे पहले इस मामले में एपीओ पुरुषोत्तम चंद्राकर और एक अन्य कर्मचारी को निलंबित किया जा चुका था।
कैसे हुआ घोटाला?
सूत्रों के अनुसार, बीजापुर जिले के चार विकासखंड – बीजापुर, भोपालपटनम, भैरमगढ़ और उसूर में बनाए गए 26 पोर्टा केबिन में यह भ्रष्टाचार हुआ। पोर्टा केबिनों में लगभग 1 करोड़ 20 लाख रूपए से अधिक का भुगतान बिना भंडार क्रय नियम और टेंडर प्रक्रिया के उल्लंघन के साथ कर दिया गया। जांच में सामने आया कि डेढ़ करोड़ रूपए का भुगतान बिना बिल के किया गया।
शिकायत मिलने के बाद एसडीएम स्तर पर जांच हुई, जिसमें भोपालपटनम के 11 पोर्टा केबिनों में फर्जी भुगतान के पुख्ता सबूत मिले।
ये खबर भी पढ़ें... पोटाकेबिन में फर्जी भुगतान पर एक्शन, जिला परियोजना अधिकारी निलंबित
अधीक्षकों की सफाई
प्रशासन की सख्ती
कलेक्टर संबित मिश्रा ने सभी अधीक्षकों की दलीलें सुनीं लेकिन इसे गंभीर गलती मानते हुए उन्हें चेताया और कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा था। आखिरकार, प्रशासन ने 26 में से 24 अधीक्षकों को उनके पद से हटा दिया। नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मामले में दो कर्मचारियों पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई।
ये खबर भी पढ़ें... Bijapur गर्ल्स पोटा केबिन में लगी आग, स्टाफ सहित 300 बच्चियों का किया गया रेस्क्यू
बीजापुर पोर्टा केबिन घोटाला क्या है?
|
ये खबर भी पढ़ें... कोरबा आदिवासी विकास विभाग में 3.83 करोड़ का घोटाला उजागर, फाइलें गायब, FIR दर्ज
सबसे ज्यादा कार्रवाई भोपालपटनम में
सबसे ज्यादा 11 अधीक्षकों को हटाने की कार्रवाई भोपालपटनम ब्लॉक में हुई है। बाकी अधीक्षक बीजापुर, भैरमगढ़ और उसूर ब्लॉकों से हटाए गए हैं। बीजापुर पोर्टा केबिन घोटाले ने जिले के प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना टेंडर और बिल के करोड़ों रुपये की खरीदी में अधीक्षकों ने "ऊपर से आदेश" का हवाला दिया, लेकिन जिला प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तुरंत कार्रवाई की।
अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में आगे और कौन-कौन से बड़े नाम सामने आते हैं और भ्रष्टाचार की यह कड़ी कहां तक जाती है।
FAQ
- बीजापुर पोर्टा केबिन घोटाला क्या है?
बीजापुर जिले में बिना टेंडर और बिना बिल के करीब डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया। यह फर्जी भुगतान 26 पोर्टा केबिनों से जुड़ा है, जिसे ही बीजापुर पोर्टा केबिन घोटाला कहा जा रहा है। - बीजापुर पोर्टा केबिन घोटाले में क्या कार्रवाई हुई?
कलेक्टर संबित मिश्रा ने सख्त कार्रवाई करते हुए 26 में से 24 पोर्टा केबिन अधीक्षकों को पद से हटा दिया है। इसके अलावा, एपीओ पुरुषोत्तम चंद्राकर को निलंबित किया गया है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧