साइबर ठगी : 103 करोड़ के लालच में वकील ने गंवाए 3.13 करोड़, ठगों ने ऐसे बुना क्रिस डेविड का मायाजाल

Umeshwari Baghel | Apr 03, 2026, 13:42 IST
bilaspur-lawyer-cyber-fraud-chris-david-investment-scam
बिलासपुर में ठगों ने एक वकील से 3.13 करोड़ रुपए ठग लिए। ठग ने खुद को विदेशी निवेशक बताकर वकील को रियल एस्टेट में भारी निवेश का झांसा दिया और प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर पैसे मंगवाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

NEWS IN SHORT

  • बिलासपुर में वकील से 3.13 करोड़ रुपए की साइबर ठगी हुई।
  • ठग ने खुद को विदेशी निवेशक बताकर वकील को झांसा दिया।
  • आरोपी ने रियल एस्टेट में निवेश के लिए प्रोसेसिंग चार्ज और टैक्स मांगे।
  • ठग ने आरबीआई और ईडी का नाम लेकर वकील को डराया।
  • पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

NEWS IN SHORT

Bilaspur : बिलासपुर में वकील से 3 करोड़ 13 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को विदेशी निवेशक बताकर वकील को झांसा दिया और रियल एस्टेट व अन्य व्यवसायों में बड़े निवेश का लालच दिया।



कैसे हुआ ठगी का खेल

ठग ने खुद को क्रिस डेविड नाम की महिला बताकर वकील से संपर्क किया और दावा किया कि वह छत्तीसगढ़ में 103 करोड़ रुपए का निवेश करना चाहती है। निवेश की प्रक्रिया को क्लियर करने के लिए उसने प्रोसेसिंग चार्ज और टैक्स की मांग की। शुरुआत में वकील से 11.5 लाख रुपये मांगे गए, फिर इसके बाद अलग-अलग बहानों से किश्तों में पैसे मांगे गए। इस तरह फरवरी से जून 2024 के बीच कुल 3.13 करोड़ रुपए ठग के खाते में ट्रांसफर हुए



सरकारी एजेंसियों ने नाम से डराया

ठग ने वकील को डराने के लिए आरबीआई, ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों का हवाला भी दिया, ताकि वह लगातार पैसे ट्रांसफर करता रहे। मामले में ठग द्वारा इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर पानीपत निवासी के नाम पर था।



पुलिस ने शुरू की जांच

घटना का खुलासा होते ही पीड़ित ने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी।



सतर्क रहने की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर निवेश या पैसे ट्रांसफर न करें। विदेशी निवेश, लॉटरी या बड़े मुनाफे के नाम पर आने वाले कॉल और मैसेज से सतर्क रहें।



ये खबरें भी पढ़े...

ऑनलाइन ठगी : 83 साल की अम्मा से 80 लाख की साइबर ठगी, 10 लाख में समझौते का दबाव, हाई कोर्ट रह गया हैरान



होली शुभकामना संदेश के नाम पर साइबर ठगी, लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैंग बैंक खाता खाली



डिजिटल फ्रॉड : वर्क फ्रॉम होम ठगी : घर बैठे कमाई का लालच और लग गई लाखों की चपत



छत्तीसगढ़ में अमेरिकी नागरिकों से ठगी, 42 युवक गिरफ्तार



Tags:
  • बिलासपुर
  • ऑनलाइन ठगी
  • ठगी
  • साइबर ठगी
  • डिजिटल फ्रॉड