चुनाव करीब तो मंत्रियों को आई कार्यकर्ताओं की याद, बंगलों की परिक्रमा से निजात
Raipur : चुनाव नजदीक आने और नम्बर बढ़ाने के लिए मंत्री अब आम आदमी की सुध लेने वाले हैं। कॉमन मैन के साथ कार्यकर्ता भी मंत्रियों से मिल सकेंगे। बीजेपी दफ्तर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र शुरू किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से भी सहयोग केंद्र’ शुरू करने का निर्णय लिया है। यहां पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि आम नागरिक भी अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे मंत्रियों के सामने रख सकेंगे। इसके लिए सप्ताह में पांच दिन अलग-अलग मंत्रियों की ड्यूटी तय की गई है।
इसलिए खोला सहयोग केंद्र
पार्टी नेतृत्व का कहना है कि सहयोग केंद्र का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और आम जनता को सरकार तक सीधी पहुंच उपलब्ध कराना है। कई बार लोग अपनी समस्याओं को लेकर मंत्रियों या विभागों तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे में यह केंद्र शिकायतों के त्वरित निराकरण और बेहतर समन्वय का माध्यम बनेगा। यहां प्राप्त होने वाले आवेदनों और शिकायतों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
किस दिन किसकी ड्यूटी
इसके लिए पांच दिनों का रोस्टर तैयार किया है। प्रत्येक दिन एक मंत्री के साथ संगठन का एक वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेगा। दोनों मिलकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करेंगे। इससे संगठन और सरकार के बीच संवाद भी मजबूत होगा और शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
3 अगस्त - गुरु खुशवंत साहेब,रोजगार
4 अगस्त - श्याम बिहारी जायसवाल,स्वास्थ्य
5 अगस्त - गजेंद्र यादव,शिक्षा
6 अगस्त - टंकराम वर्मा,राजस्व
7 अगस्त - रामविचार नेताम, कृषि
नहीं करनी होगी मंत्रियों की परिक्रमा
पार्टी सूत्रों के अनुसार सहयोग केंद्र केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं होगा, बल्कि यहां आने वाले मामलों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी। संबंधित विभागों से संपर्क कर शिकायतों के निराकरण की प्रगति पर नजर रखी जाएगी, ताकि लोगों को केवल आश्वासन ही नहीं बल्कि वास्तविक समाधान भी मिल सके। इससे लोगों को मंत्रियों के बंगलों की परिक्रमा से छुटकारा मिलेगा।
FAQ
- छत्तीसगढ़ बीजेपी का सहयोग केंद्र क्यों शुरू किया जा रहा है?
सहयोग केंद्र का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को सरकार तक सीधी पहुंच देना है। यहां लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें मंत्रियों के सामने रख सकेंगे। - सहयोग केंद्र में कौन-कौन मंत्री लोगों की समस्याएं सुनेंगे?
3 से 7 अगस्त तक अलग-अलग दिनों में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, श्याम बिहारी जायसवाल, गजेंद्र यादव, टंकराम वर्मा और रामविचार नेताम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। - सहयोग केंद्र से आम लोगों को क्या फायदा होगा?
लोगों को अपनी समस्याओं के लिए मंत्रियों के बंगलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शिकायतों की मॉनिटरिंग कर संबंधित विभागों से समाधान कराया जाएगा।
यह खबरें भी पढ़े...
छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ी टेंशन, हाईकोर्ट ने मांगी पेंडिंग केस रिपोर्ट
दिल्ली दहलाने की बड़ी साजिश : बीजेपी दफ्तर और सरकारी इमारतें आतंकियों के रडार पर, हाई अलर्ट जारी
भूपेश बघेल के सवाल श्याम बिहारी जायसवाल का पलटवार, बोले- क्या संघी गाते हैं वंदेमातरम्?