महिला आरक्षण पर बीजेपी की जनआक्रोश रैली, सीएम साय ने निंदा प्रस्ताव के लिए विशेष सत्र बुलाने का किया ऐलान
NEWS IN SHORT
- बीजेपी ने महिला आरक्षण बिल पर निकाली जनआक्रोश रैली
- मुख्यमंत्री साय ने महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया
- राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने महागठबंधन को महिला विरोधी करार दिया
- रैली में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया महिला आरक्षण बिल का समर्थन
- जनआक्रोश यात्रा में पदयात्रा का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
NEWS IN DETAIL
Raipur। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर बीजेपी ने आज रायपुर में जनआक्रोश रैली निकाली। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस जनआक्रोश यात्रा की शुरुआत बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से हुई
और यह सुभाष स्टेडियम तक पहुंची, जहां एक सभा का आयोजन किया गया। रैली में बीजेपी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए
जिनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, (छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े)कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रूपकुमारी चौधरी, कमलेश जांगड़े और लक्ष्मी वर्मा प्रमुख थे।
सीएम साय का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दौरान ऐलान किया कि राज्य सरकार इस महीने एक दिन का विशेष सत्र बुलाएगी। इस सत्र में विपक्ष के रुख के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया जाएगा।'
मुख्यमंत्री ने बताया कि सत्र बुलाने की प्रक्रिया में सबसे पहले मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट मंत्री इस पर फैसला लेते हैं, इसके बाद यह राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाता है, और राज्यपाल की स्वीकृति के बाद ही सत्र बुलाया जाता है।
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा का महागठबंधन पर हमला
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने रैली में बोलते हुए कहा कि यह महिलाओं का आक्रोश है, और इंडी महागठबंधन महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ काम कर रहा है। उन्होंने इसे महिला विरोधी गठबंधन करार दिया और इस मुद्दे को लेकर विरोध जताया।
रैली में पदयात्रा का आयोजन
रैली के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कुछ पदयात्राओं का भी आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और महिला आरक्षण बिल के समर्थन में अपनी आवाज उठाई।
यह खबरें भी पढ़े...
महिला आरक्षण 33 प्रतिशत पर MP में सियासी जंग तेज: जीतू पटवारी का पलटवार, खंडेलवाल का आक्रोश अभियान
महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़कों पर उतरी 25 हजार महिलाएं, सीएम बोले- नारी अपमान नहीं भूलती
पीएम मोदी की बंगाल में हुंकार: महिला आरक्षण पर TMC का विश्वासघात, बंगाल की बेटियां मांगेंगी हिसाब