BJP ने महिलाओं को बनाया जिला अध्यक्ष , छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार

Marut raj | Jan 07, 2025, 08:11 IST
BJP made women district presidents the sootr
छत्तीसगढ़ में जल्द ही नगरीय निकाय और पंचायतों के चुनाव होने वाले हैं। प्रदेश में कई जगहों पर महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इसका फायदा पार्टी को चुनाव में मिल सकता है।

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अधिकांश जिलों के अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। इसमें खास बात ये है कि पहली बार जिलों की कमान महिलाओं के हाथ में दी गई है। रविवार और सोमवार को जारी सूची में 21 जिलों के अध्यक्ष अब तक घोषित किए जा चुके हैं। रविवार को 15 तथा सोमवार को छह और जिलों के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं।



नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए



इन जिलों की कमान महिला के हाथ, चुनाव से पहले बड़ा संदेश

बीजेपी ने चौकी मोहला मानपुर से नम्रता सिंह और एमसीबी से चम्पा देवी, ज्योति पटेल को सारंगगढ़ बिलाईगढ़का जिला अध्यक्ष बनाया है।छत्तीसगढ़ में जल्द ही नगरीय निकाय और पंचायतों के चुनाव होने वाले हैं। प्रदेश में कई जगहों पर महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। ऐसे में बीजेपी की ओर से महिलाओं को जिले की कमान देने से महिला वोटर्स में सकारात्मक संदेश जा सकता है। इसका फायदा स्थानीय निकाय के चुनाव में मिल सकता है।



प्रशासनिक गलियारों में दो आईएएस के प्रेम के चर्चे, इनमें एक शादीशुदा



इन 19 जिलों के अध्यक्ष घोषित किए

अजय साहू- बेमेतरा



दीपक सिंह ठाकुर- बिलासपुर (शहर)



मोहित जैसवाल-बिलासपुर (ग्रामीण)



भारत सिंह सिसोदिया- सरगुजा



चंपा देवी पावले- मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर सोनहट



देवेंद्र तिवारी- कोरिया



सेवकराम नेताम- कोण्डागांव



डॉ. बिसेसर साहू- खैरागढ़



धमतरी- प्रकाश बैस



येतराम साहू- महासमुंद



आनंद यादव- बलौदाबाजार



धनीराम बारसे- सुकमा



संतोष गुप्ता- दंतेवाड़ा



संध्या पंवार- नारायणपुर



वेदप्रकाश पांडे- बस्तर



टिकेस्वर गबेल- सक्ती



ज्योति पटेल-सारंगगढ़ बिलाईगढ़



अंबेश जांगड़े- जांजगीर चाम्पा



अनिल चंद्राकर को गरियाबंद को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।



पत्रकार मुकेश चंद्राकर के सिर पर 15 फ्रैक्चर, लिवर के 4 टुकड़े



रविवार को इन जिलों के अध्यक्ष हुए थे घोषित

रायपुर ग्रामीण- श्याम नारंग


- कांकेर- महेश जैन


- रायपुर शहर- रमेश ठाकुर


- भिलाई- पुरुषोत्तम देवांगन


- दुर्ग- सुरेंद्र कौशिक


- बीजापुर- घासीराम नाग


- गौरेला पेंड्रा- लालजी यादव


- बालोद- चेमन देशमुख


- सूरजपुर- मुरलीधर सोनी


- मुंगेली- दीनानाथ केशरवानी


- रायगढ़- अरूंणधर दिवान


- बलरामपुर- ओमप्रकाश जायसवाल


- जशपुर- भरत सिंह


- चौकी मोहला मानपुर- अध्यक्ष नम्रता सिंह


- कोरबा - मनोज शर्मा



IED ब्लास्ट में 9 जवान शहीद, ऑपरेशन से लौट रही थी फोर्स



प्रदेश चुनाव प्रभारी अपने जिले में ही नहीं चुन पाए जिला अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी अपने ही जिले में अध्यक्ष नहीं चुन पाए। संगठन चुनाव के तहत राजनांदगांव जिले में BJP जिला अध्यक्ष को लेकर पेंच फंस गया है। रविवार को जिला अध्यक्ष को लेकर किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रभारी खूबचंद्र पारख, सह संयोजक मधुसूदन यादव राजनांदगांव जिले से ही हैं।



इन दो नामों को लेकर फंस रहा पेंच

बीजेपी जिला अध्यक्ष को लेकर दो नाम को लेकर पेंच फंस रहा है। पार्टी के अंदरखाने की मानी जाए तो कोमल सिंह राजपूत और सौरभ कोठारी के नाम जिला अध्यक्ष के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व सीएम रमन सिंह के अलावा वरिष्ठ नेता कोमल सिंह राजपूत के पक्ष में हैं। वहीं एक वरिष्ठ नेता सौरभ कोठारी को लेकर लॉबिंग कर रहे हैं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि इन दोनों के नामों को लेकर चल रहे घमासान का फायदा तीसरे नेता को भी मिल सकता है।



Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Chhattisgarh BJP
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी
  • BJP Chhattisgarh
  • बीजेपी छत्तीसगढ़
  • बीजेपी जिला अध्यक्ष
  • Changes in Chhattisgarh bjp
  • chhattisgarh bjp district president name
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी जिला अध्यक्ष लिस्ट