महिलाओं को 25 फीसदी प्रॉपर्टी टैक्स में छूट, महतारी को ढाई लाख का कर्ज

Arun Tiwari | Feb 03, 2025, 21:56 IST
BJP Urban Body Election Manifesto 2025 the sootr
BJP Urban Body Election Manifesto 2025 : छत्तीसगढ़ पहली बार ऐसा हो रहा है, जब महिलाएं तय करेंगी कि मेयर की चेयर पर कौन बैठेगा। बीजेपी के मेनीफेस्टो में महिलाओं का खास ध्यान रखा गया है।

BJP Urban Body Election Manifesto 2025 : नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना मेनीफेस्टो जारी कर दिया है। इस मेनीफेस्टो का नाम अटल विश्वास पत्र रखा गया है। इस बार महिला वोटर की संख्या पुरुष वोटर से ज्यादा इसलिए मेनीफेस्टो में महिलाओं का खास ध्यान रखा गया है।



सरकार ने वादा किया है कि महिलाओं को प्रॅापर्टी टैक्स में 25 फीसदी की छूट देंगे। इसके अलावा महतारी वंदन की योजना का लाभ ले रही महिलाओं को ढाई लाख रुपए तक का कर्ज दिया जाएगा। इसके अलावा बीजेपी ने पहले से जारी महतारी वंदन योजना का भी जिक्र किया है। युवाओं के लिए यूपीएससी की मेंस परीक्षा पास करने पर एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।



ये खबर भी पढ़ें... बिना वोटिंग के जीत रही BJP... 23 जगह लहराया परचम



अटल विश्वास पत्र की प्रमुख घोषणाएं

  • आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना
  • स्व सहायता समूहों के लिए बर्तन बैंक
  • महिलाओं को ढाई रुपए तक का कर्ज
  • उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन
  • कामकाजी महिलाओं के लिए होस्टल
  • एनीमिया से मुक्त करने के लिए नियमित दवाएं
  • स्कूल,कॉलेजों में फ्री सैनटरी नैपकिन
  • हर बाजार में पिंक टॉयलेट
  • नजूल भूमि के स्वामित्व का नया कानून,पट्टा धारकों को भू स्वामी बनाएंगे
  • बिजली बिल और समेकित कर पटाने वालों को पीएम आवास
  • महापौर सम्मान निधि से यूपीएससी पास करने वालों को एक लाख का इनाम
  • स्कूल,कॉलेजों में मुफ्त वाई फाई
  • बिना ब्याज लगाए पुराने संपत्ति कर का एकमुश्त भुगतान
  • गोकुल नगर का विस्तार

ये खबर भी पढ़ें... बिना वोटिंग के जीत रही BJP... 23 जगह लहराया परचम



महिलाएं तय करेंगी कौन बनेगा मेयर

छत्तीसगढ़ पहली बार ऐसा हो रहा है, जब महिलाएं तय करेंगी कि मेयर की चेयर पर कौन बैठेगा। जिन नगरीय निकाय में चुनाव हो रहा है वहां पर वोटर्स की संख्या 44 लाख 87 हजार 668 है। इनमें 22 लाख 20 हजार 224 पुरुष और 22 लाख 66 हजार 776 महिलाओं की संख्या है। छत्तीसगढ़ में पांचवीं बार हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में ये पहली बार है जब महिलाओं की संख्या पुरुष वोटर्स से ज्यादा है। यानी बीजेपी और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों का फोकस महिलाओं पर रहने वाला है।





ये खबर भी पढ़ें.. CG Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों को IAS प्रमोट किया गया



10 में से 8 नगर निगमों में महिला वोटर निर्णायक

रायपुर :


पुरुषों की संख्या - 5 लाख 15 हजार 301


महिलाओं की संख्या - 5 लाख 20 हजार 524



बिलासपुर :


पुरुषों की संख्या - 2 लाख 51 हजार 322


महिलाओं की संख्या - 2 लाख 54 हजार 771



दुर्ग :


पुरुषों की संख्या - 1 लाख 16 हजार 32


महिलाओं की संख्या - 1 लाख 21 हजार 897



रायगढ़ :


पुरुषों की संख्या _ 70 हजार 387


महिलाओं की संख्या _ 70 हजार 445



राजनांदगांव :


पुरुषों की संख्या _ 65 हजार 17


महिलाओं की संख्या _ 70 हजार 132



अंबिकापुर :


पुरुषों की संख्या _ 59 हजार 387


महिलाओं की संख्या _ 61 हजार 800



धमतरी :


पुरुषों की संख्या _ 34 हजार 727


महिलाओं की संख्या _ 38 हजार 304



जगदलपुर :


पुरुषों की संख्या _ 47 हजार 557


महिलाओं की संख्या _ 52 हजार 852



कोरबा :


पुरुषों की संख्या _ 1 लाख 33 हजार 662


महिलाओं की संख्या _ 1 लाख 33 हजार 418



चिरमिरी :


पुरुषों की संख्या _ 27 हजार 594


महिलाओं की संख्या _ 26 हजार 594




गांव के चुनाव में भी महिलाएं निर्णायक

त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनावों में भी महिलाएं निर्णायक रहेंगी। जिला पंचायत सदस्य के लिए 433, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 2973, सरपंच पद के लिए 11 हजार 672 और पंचों के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों पर चुनाव होना है। इनमें 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 वोटर हैं। जिसमें 78 लाख 20 हजार 202 पुरुष हैं जबकि महिलाओं की संख्या 79 लाख 92 लाख 184 है।



ये खबर भी पढ़ें... जेल में बंद कवासी लखमा को लग रहा डर, कोर्ट में लगाई इस बात की याचिका



Tags:
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी
  • भाजपा के घोषणापत्र
  • BJP manifesto in Chhattisgarh
  • Chhattisgarh BJP manifesto
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी घोषणा पत्र
  • Chhattisgarh BJP Manifesto Committee
  • छत्तीसगढ़ में बीजेपी घोषणा पत्र समिति की बैठक
  • Panchayat and local body elections
  • local body elections 2024-25
  • Chhattisgarh local body elections