छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की सरगर्मी तेज, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल के नाम सबसे आगे

Krishna Kumar Sikander | Aug 17, 2025, 11:20 IST
Cabinet expansion activities intensify in Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की राज्यपाल रमन डेका से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां तेज हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की राज्यपाल रमन डेका से मुलाकात के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि जल्द ही साय मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्रियों की शपथ की संभावना है, जिनमें दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। इसके साथ ही बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का नाम भी चर्चा में है।



ये खबर भी पढ़ें... 21 अगस्त से पहले होगा साय मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए मंत्री लेंगे शपथ



मुख्यमंत्री ने दिए विस्तार के संकेत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए। उन्होंने कहा, “थोड़ा इंतजार कीजिए, जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।” सूत्रों के अनुसार, यह विस्तार मुख्यमंत्री की 21 अगस्त से शुरू होने वाली विदेश यात्रा से पहले हो सकता है। साय ने यह भी संकेत दिया कि मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए चेहरों पर अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा।



ये खबर भी पढ़ें... NEWS STRIKE : मानसून सत्र के बाद मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार, इन चेहरों को मिलेगी जगह?



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में BJP सांसद और विधायकों की लगेगी क्लास, प्रशिक्षण बैठक में बन जाएगा मंत्रिमंडल का खाका



मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा, निवेश पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विदेश का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा देना है। सीएम साय इस दौरान दोनों देशों के उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। सीएम ने बताया कि यह दौरा छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (सीआईए) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।



उनके साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और उद्योग सचिव रजत कुमार भी होंगे। यात्रा का पहला चरण जापान में होगा, जहां उद्योग और अधोसंरचना क्षेत्र में साझेदारी को लेकर बैठकें होंगी। इसके बाद साय और उनकी टीम दक्षिण कोरिया जाएगी। 31 अगस्त को वे दिल्ली के रास्ते रायपुर लौटेंगे।



ये खबर भी पढ़ें... सीएम विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में नए मंत्री जल्द हो सकते हैं शामिल



नई उद्योग नीति का असर

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में नई उद्योग नीति लागू होने के बाद से निवेश में तेजी आई है। इस विदेश दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश की अपार संभावनाओं को दुनिया के सामने लाना और बड़े उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित करना है। साय ने कहा, “हमारी सरकार निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में जुटी है।



मंत्रिमंडल विस्तार पर क्यों है नजर?

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल मची हुई है। नए मंत्रियों के चयन में क्षेत्रीय संतुलन और अनुभव को प्राथमिकता दी जा रही है। गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल के नामों पर सहमति बनती दिख रही है, लेकिन अमर अग्रवाल जैसे वरिष्ठ नेता का नाम भी चर्चा में होने से सियासी समीकरण और रोचक हो गए हैं।



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर किन नामों की सबसे अधिक चर्चा है?
    मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गजेंद्र यादव (दुर्ग विधायक), गुरु खुशवंत साहेब (आरंग विधायक) और राजेश अग्रवाल (अंबिकापुर विधायक) के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। इसके अलावा बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का नाम भी चर्चा में है।
  2. छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल में कितने मंत्री बनाए जा सकते हैं और वर्तमान में कितने हैं?
    छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 विधायक हैं, और नियम के अनुसार अधिकतम 15% यानी 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं, इसलिए 3 नए मंत्रियों की नियुक्ति की जा सकती है। इस बार 14वें मंत्री की नियुक्ति के साथ नया इतिहास रचने की संभावना है।
  3. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विदेश यात्रा का उद्देश्य क्या है और वे किन देशों की यात्रा करेंगे?
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विदेश यात्रा का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा देना है। वे जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे, जहां वे उद्योगपतियों से मुलाकात कर राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। यह दौरा छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (CIA) के तत्वावधान में हो रहा है।

thesootr links



द सूत्र कीt खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार | विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल विस्तार | छत्तीसगढ़ कैबिनेट | छत्तीसगढ़ में मंत्री कौन बनेगा | छत्तीसगढ़ सरकार



Tags:
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • छत्तीसगढ़ कैबिनेट
  • छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार
  • विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल विस्तार
  • छत्तीसगढ़ में मंत्री कौन बनेगा