छत्तीसगढ़ में BJP सांसद और विधायकों की लगेगी क्लास, प्रशिक्षण बैठक में बन जाएगा मंत्रिमंडल का खाका
Prafull Pare | Jun 26, 2025, 11:04 IST
bjp-mps-mla-training-meeting-chhattisgarh-cabinet-expansion
BJP के सभी सांसदों, विधायकों और महापौरों की छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 8, 9 और 10 जुलाई को होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे।
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद, विधायक और महापौर सहित पूरे मंत्रिमंडल की छत्तीसगढ़ में क्लास लगने वाली है। जिसे भाजपा ने प्रशिक्षण बैठक का नाम दिया है। अगले महीने 8, 9 और 10 जुलाई को होने वाली इस अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक के लिए जगह की चयन प्रक्रिया चल रही है। भाजपा अंबिकापुर के मैनपाट रायपुर के बारनवापारा और रायपुर से लगे प्राचीन धार्मिक स्थल चम्पारण्य में से किसी एक स्थान पर यह बैठक आयोजित कर सकती है। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनप्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे।
खबर यह भी...CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 9 IPS अधिकारियों का तबादला, नारायणपुर को मिला नया एसपी
खबर यह भी...मलेरिया को मात दे रहा छत्तीसगढ़, बस्तर से निकला सफलता का मॉडल, अब 21 जिलों तक पहुंचा अभियान
इस तीन दिवसीय बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार के अलावा अन्य विषयों पर भी गहन चर्चा होगी। लगभग दो साल के सरकार के कामकाज, पार्टी कार्यकर्ताओं में सरकार के रुख को लेकर असंतोष के साथ राज्य की नौकरशाही के बढ़ते दखल पर भी चिंतन संभव है। बीते समय में राज्य सरकार पर अफसरशाही के निरंकुश होने के गंभीर आरोप भी लगे हैं। माना जा रहा है कि यह विषय भी इस बैठक में प्रमुखता से उठाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार बस्तर में हो रहे धर्मांतरण पर भी इस बैठक में गहन विचार हो सकता है क्योंकि इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी बस्तर से आ रही खबरों पर चिंता जताई है। आदिवासियों की समस्या से संघ कितना चिंतित है यह उसने बस्तर के आदिवासी नेता अरविंद नेताम को अपने कार्यक्रम में नागपुर बुलाकर बता दिया है। इसलिए यह भी संभव है कि प्रदेश भाजपा के जनप्रतिनिधियों के बीच प्रमुखता से यह विषय भी चर्चा के केंद्र में हो सकता है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
खबर यह भी...CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 9 IPS अधिकारियों का तबादला, नारायणपुर को मिला नया एसपी
सांसद विधायक पेश करेंगे अपना रिपोर्ट कार्ड
छत्तीसगढ़ में होने वाली तीन दिन की यह बैठक कई मामलों में बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राज्य में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। इस बैठक में सरकार के मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा होगी जिससे मंत्रिमंडल के नए स्वरूप का निर्माण करने में आसानी होगी। भाजपा के महापौर, सांसद और विधायक केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जे पी नड्डा के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगे जिसके आधार पर इनकी रैंकिंग निर्धारित होगी। जानकारी के अनुसार बैठक के शुभारंभ दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और समापन दिवस पर अमित शाह उपस्थित रहेंगे। भाजपा के सूत्र बता रहे हैं कि जिन मंत्रियों पर मंत्रिमंडल से निष्कासन की तलवार लटक रही है उन्हें चेतावनी के साथ एक अवसर भी दिया जा सकता है और रिक्त तीन स्थान पर नए नामों की तलाश भी इसी बैठक में हो सकती है। गौरतलब है कि मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और पार्टी प्रभारी नितिन नवीन विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कई दौर की चर्चा कर चुके हैं इसलिए इस बैठक को इस दिशा में आखिरी कवायद माना जा रहा है।
धर्मांतरण जैसे विषयों पर भी होगा चिंतन
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
आईएएस आशीष सिंह, हर्षिका सिंह, शिवम वर्मा, एसडीएम प्रदीप सोनी, घनश्याम धनगर को राहत, श्रीराम बिल्डर को मिलेगी जमीन
By Sanjay Gupta
कवर्धा में सनसनीखेज वारदात : साप्ताहिक बाजार से लौट रहे सराफा कारोबारी से 50 लाख की लूट, डंडे से पीटकर बैग छीना
By Umeshwari Baghel
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सीएम मोहन यादव, मंत्री विजयवर्गीय, और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर विवादित टिप्पणी
By Sanjay Gupta
माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने से लेकर नोबेल विजेता वैज्ञानिक तक, JLF में जुटेंगे खास चेहरे
By Jageshwar Prasad
27 डॉक्टरों की NOC के लिए मंत्रालय पहुंचा प्रस्ताव, जमीन और FD बंधक रखने की शर्तों की होगी जांच
By VINAY VERMA
राजस्थान शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा, PTI समेत 4 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में इंटरव्यू के 40 फीसदी नंबर बरकरार, सरकार-RPSC की अपील मंजूर
By Mukesh Sharma