18 ट्रेनें रद्द देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़ में 18 ट्रेनें रद्द : 25 सितंबर से बदलेगा शेड्यूल, देखें प्रभावित ट्रेनों की सूची
Umeshwari Baghel | Aug 18, 2026, 08:30 IST
18 ट्रेनें रद्द देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें 25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। चक्रधरपुर मंडल में पांचवीं रेल लाइन के काम के कारण यह बदलाव किया गया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
- चक्रधरपुर मंडल में पांचवीं रेल लाइन के काम से बदला शेड्यूल
- उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट, गीतांजलि दो घंटे लेट
- यात्रा से पहले NTES ऐप या 139 पर जरूर चेक करें स्टेटस
रेलवे के मुताबिक चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्य होना है। इसी वजह से ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस देखने की सलाह दी गई है।
पांचवीं रेल लाइन शुरू करने की तैयारी
काम के दौरान रेल यातायात को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग तारीखों में ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसी कारण छत्तीसगढ़ से झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र की तरफ जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।
ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी रद्द
टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस भी इन्हीं तारीखों में प्रभावित रहेगी। बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 सितंबर से अलग-अलग दिनों में निरस्त रहेगी। इसकी आखिरी प्रभावित तारीख 14 अक्टूबर तय की गई है।
नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को नहीं चलेगी। वापसी में सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल 29 सितंबर को निरस्त रहेगी। सांतरागाछी से एलटीटी जाने वाली स्पेशल ट्रेन 1 अक्टूबर को रद्द होगी। हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 1 और 13 अक्टूबर को नहीं चलेगी। दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 2 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
दुरंतो और बक्सर एक्सप्रेस भी प्रभावित
हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को नहीं चलेगी। सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी। आरा-दुर्ग और दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 1 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में प्रभावित रहेगी।
18 ट्रेनें रद्द देखें लिस्ट
उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रास्ता
इन तारीखों में ट्रेन कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब के रास्ते आगे जाएगी। ऐसे में बीच के कुछ स्टेशनों से यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी।
गीतांजलि एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चलेगी
टिकट बुक है तो यात्रा से पहले जरूर जांचें स्टेटस
यात्री एनटीईएस ऐप पर ट्रेन की जानकारी देख सकते हैं। रेलवे की 139 हेल्पलाइन से भी स्टेटस लिया जा सकता है। रद्द ट्रेनों की तारीख अलग-अलग है। इसलिए केवल ट्रेन का नाम देखकर यात्रा रद्द न करें। अपनी यात्रा की तारीख और ट्रेन नंबर दोनों मिलाकर स्टेटस जरूर जांचें।
ये खबरें भी पढ़े....
भिलाई में सीबीआई की रेड से हड़कंप, रेलवे अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार
रेल यात्री ध्यान दें: UP, मुम्बई और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को 1 हफ्ते होगी मुश्किल
JOBS: दक्षिण पूर्व रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से पहले करना होगा आवेदन
मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; CM मोहन यादव के कुनबे में भी बढ़ोतरी
By Sumit Kumar
सरकार ने जारी की नई किराया दरें, साधारण से लेकर एसी और स्लीपर बसों तक यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर
By VINAY VERMA
भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, 9 अफसरों पर गिरी गाज
By Ashish Bhardwaj
Fire Safety Rules 2026: आग लगी तो जिम्मेदार कौन? MP में अब हर साल देना होगा भवनों की सुरक्षा का हिसाब
By Ramanand Tiwari
पुलिस होती कौन है हमें रोकने वाली? AISF कार्यकर्ता श्रावणी का बड़ा आरोप, इटारसी हिरासत से हाईकोर्ट तक की पूरी कहानी
By Neel Tiwari
CG Top News: CM हाउस के बाहर हंगामा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के तबादले समेत पढ़े बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News: जयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी
By Ashish Bhardwaj