अफीम खेती कांड पर आज विधानसभा में घमासान

Rajesh Lahoti | Mar 09, 2026, 10:30 IST
cg assembly opium farming ruckus congress
होली अवकाश के बाद आज, सोमवार से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र फिर शुरू हो रहा है। दुर्ग में अफीम की खेती के मामले को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में है। विपक्ष 'काम रोको प्रस्ताव' लाकर चर्चा की मांग कर सकता है।

Raipur. होली अवकाश के बाद आज, 09 मार्च से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र फिर शुरू होने जा रहा है। सत्र के पहले ही दिन सदन में तीखे टकराव के आसार हैं, क्योंकि विपक्षी दल कांग्रेस दुर्ग में सामने आए अफीम की खेती के मामले को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।



काम रोको प्रस्ताव की तैयारी

जानकारों के मुताबिक कांग्रेस इस मुद्दे पर सदन में काम रोको प्रस्ताव ला सकती है। साथ ही, पूरे मामले पर विस्तृत चर्चा की मांग करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि दुर्ग में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का मामला सामने आना कानून-व्यवस्था और प्रशासन की बड़ी नाकामी है।



भाजपा नेता से जुड़ा मामला

इस मामले ने इसलिए भी राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जिस खेत में अफीम की खेती पकड़ी गई, उसका मालिक भाजपा के राइस मिल विंग का प्रदेश संयोजक बताया जा रहा है।



मामला सामने आने के बाद भाजपा ने उसे तत्काल संगठन से निलंबित कर दिया। पुलिस ने खेत मालिक समेत दो अन्य लोगों को रिमांड पर लिया है और मामले में पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और भी खुलासे हो सकते हैं।



अनुदान मांगों पर भी चर्चा

विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान खाद्य, महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग से जुड़े सवाल सूचीबद्ध हैं। वहीं आज से मंत्रियों की विभागवार अनुदान मांगों पर भी चर्चा शुरू होगी। साथ ही, रोजाना दो विभागों के बजट पर चर्चा होने की संभावना है।



आगे आएंगे अहम विधेयक

जानकारों के अनुसार विनियोग विधेयक को 19 मार्च को पारित कराने की तैयारी है, जबकि 20 मार्च को धर्मांतरण सहित कुछ अन्य अहम विधेयक सदन में पेश किए जा सकते हैं।



हालांकि सत्र के पहले दिन अफीम खेती का मुद्दा हावी रहने के पूरे आसार हैं। इसे लेकर सदन में जोरदार राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है।



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में हंगामे की वजह क्या है?
    दुर्ग में सामने आए अफीम की खेती के मामले को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में है और इस पर काम रोको प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग कर सकती है।
  2. अफीम खेती मामले में कौन पकड़ा गया है?
    जिस खेत में अफीम की खेती मिली, उसका मालिक भाजपा के राइस मिल विंग का पदाधिकारी है। उसे पार्टी ने निलंबित कर दिया है और पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है।
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आगे क्या होने वाला है?
    सत्र में विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। विनियोग विधेयक 19 मार्च को पारित हो सकता है, जबकि 20 मार्च को धर्मांतरण सहित अन्य महत्वपूर्ण विधेयक लाए जाने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़िए...



CG News: सस्ती बीयर पर महंगे ब्रांड का स्टीकर! पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने उठाए सवाल



होली पर 128 करोड़ की शराब गटक गए छत्तीसगढ़िया, रायपुर में ही 58 करोड़ की दारू के छलके जाम



छत्तीसगढ़ में सियासत से प्रशासन तक महिलाओं की धाक, विधानसभा से चयन परीक्षाओं तक नारी शक्ति की साख



मंत्री के पीए की पांचों उंगलियां घी और सिर कढ़ाई में, क्यों चल रही है एक ही इलाके के मंत्री और विधायक में अदावत?



Tags:
  • कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा
  • अफीम
  • बजट सत्र