सिंहासन छत्तीसी : मंत्री के पीए की पांचों उंगलियां घी और सिर कढ़ाई में, क्यों चल रही है एक ही इलाके के मंत्री और विधायक में अदावत?

Arun Tiwari | Mar 08, 2026, 12:15 IST
Share
singhasan chhattisi cg politics minister pa corruption mla dispute navya malik case
singhasan chhattisi cg politics minister pa corruption mla dispute navya malik case

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों मंत्रियों के सहायकों की कमाई, भाजपा विधायक और मंत्री के बीच की रार और 'ड्रग्स क्वीन' नव्या मलिक के रसूख की चर्चा जोरों पर है। आज के सिंहासन छत्तीसी में पढ़िए इन घटनाओं के बारे में विस्तार से...

Raipur. छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में कुछ ज्यादा ही गर्मी है। यहां पर कुछ मंत्रियों और उनके पीए की चर्चा बहुत है। एक मंत्रीजी के सहायक तो कमाई में गजब ही कर रहे हैं।

चारों तरफ से बस कमाई ही कमाई हो रही है। इन मंत्री के पास विभाग भी ऐसे हैं जिनमें कमाई की बहुत गुंजाइश है। वहीं एक मंत्री की अपने ही इलाके की विधायक से अदावत विधानसभा तक पहुंच गई है।

अपने काम करवाने के लिए विधायक को विधानसभा में सवाल लगाना पड़ रहा है। एक अफसर ऐसे भी हैं जो गोबर खा गए हैं। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों की ऐसी ही अनसुनी खबरों के लिए पढ़िए 'द सूत्र' का साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी।

शराब, पीए और कमाई

7cc512cf-2c9
7cc512cf-2c9


छत्तीसगढ़ में कुछ मंत्रियों के यहां हाल यह है कि मंत्री तो गुड़ ही रह गए और उनके पीए शक्कर हो गए। हम ऐसे ही माननीय मंत्री के पीए की बात कर रहे हैं जिनकी पांचों उंगलियां घी में और सिर कढ़ाई में है।

पूरी कहानी शराब, साहब और सहायक के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। साहब का नाम इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि पीए कमाई करे और मंत्रीजी को खबर न हो, यह तो कुछ हजम होने वाली बात नहीं है।

यह सहायक उन मंत्री के यहां है जिनके पास कुछ प्रमुख विभाग हैं। उनको एक विभाग तो ऐसा भी मिल गया है जिसके नशे में कमाई ही कमाई है। इन दिनों इस विभाग में पीए का सिक्का चल रहा है।

चारों तरफ से कमाई के द्वार खुले हुए हैं। लोग तो यहां तक कहने लगे हैं कि यदि पीए साहब पर लगाम नहीं लगाई गई, तो कहीं ऐसा न हो जाए कि वे मंत्रीजी को भी उसी गिलास में ले डूबें।

मंत्री और विधायक में अदावत

2ae33b67-736
2ae33b67-736


मंत्री और विधायक में अदावत हो, यह कोई नई बात नहीं है। लेकिन यहां मामला इससे थोड़ा ज्यादा है। ज्यादा इसलिए क्योंकि विधायक भी बीजेपी की हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों पड़ोसी हैं।

विधायक साहिबा को अपने काम करवाने के लिए विधानसभा में सवाल लगाने पड़ते हैं। कुछ जनता से जुड़े जरूरी काम हैं जो दो साल से रुके हुए हैं। ये काम पड़ोसी मंत्री के विभाग से ही जुड़े हैं।

इस सत्र में भी जब इन महिला विधायक ने अपने क्षेत्र का सवाल उठाया, तो कांग्रेस के एक बड़े नेता ने चुटकी ले ली। कांग्रेस नेता बोले कि पड़ोसी होकर भी बीजेपी की विधायक को विधानसभा में सवाल लगाना पड़ रहा है, तो समझा जा सकता है कि सरकार किस तरह काम कर रही है।

इसके बाद मंत्री और विधायक सफाई देने लगे। वैसे महिला विधायक तेज-तर्रार, पढ़ी-लिखी और समझदार मानी जाती हैं, इसलिए मंत्रीजी को काम करने का भरोसा दिलाना पड़ा।

नव्या, नशा और निशाना

24e43236-8cf
24e43236-8cf


छत्तीसगढ़ 3 सितंबर को नेशनल मीडिया की सुर्खियों में आ गया जब हुस्न की मलिका नव्या मलिक को गिरफ्तार किया गया। रायपुर ड्रग्स तस्करी मामले में मुंबई से गिरफ्तार नव्या इंटीरियर डिजाइनर से 'ड्रग्स क्वीन' बन गई।

नव्या पर क्लब, पब, फार्महाउस के साथ हाई-प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। नव्या कई यूनिवर्सिटी और कॉलेज स्टूडेंट्स के संपर्क में थी। यहां तक तो सब ठीक है, लेकिन राजनीतिज्ञों और नौकरशाहों में हड़कंप मच गया है। हड़कंप इसलिए है क्योंकि नव्या का नाम विधानसभा में भी आ गया है।

नव्या के नाम पर बीजेपी और कांग्रेस नेताओं समेत कई नौकरशाह असहज हैं। नव्या के मोबाइल ने कई नेता-अफसरों के नाम उगल दिए हैं। नव्या के बारे में बात करने से हर बड़ा आदमी बच रहा है।

बात विधानसभा में आई है, तो लोगों को डर है कि कहीं नामों का खुलासा न हो जाए। जानकारी के मुताबिक, नव्या मलिक का कनेक्शन छत्तीसगढ़ के एक बड़े बिजनेसमैन, अधिकारी और राजनीतिक हस्तियों के साथ भी सामने आया है।

इन लोगों के साथ ड्रग्स क्वीन नव्या नाइट पार्टियां किया करती थी। नव्या के ठाठ इतने ज्यादा थे कि वह हर साल विदेश भी जाती थी। दुबई, चीन, बैंकॉक और सिंगापुर समेत कई जगहों पर वह नाइट पार्टीज कर चुकी है।

इसी को लेकर इन लोगों की जान हलक में अटकी है। नव्या का कनेक्शन एक शराब कारोबारी और उसके बेटे के साथ भी सामने आया है।

डीएफओ ने खाया लाखों का गोबर

छत्तीसगढ़ के एक फॉरेस्ट अफसर बहुत चर्चा में हैं। चर्चा में इसलिए हैं क्योंकि ये दाल-रोटी खाने के साथ 'गोबर भी खाते' हैं। इन्होंने सांठ-गांठ कर लाखों का गोबर खा लिया है। इनके खिलाफ शिकायत आई है कि इन्होंने फर्जी प्रमाणक तैयार करने, कूटरचित हस्ताक्षर करने और सरकारी राशि के गबन का खेल खेला है।

शिकायत में कहा गया है कि फॉरेस्ट अफसर ने गोबर खरीदी के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 14 लाख 77 हजार 600 रुपये कैश निकालने की अनुमति जारी कर दी, जबकि 5 हजार से ज्यादा का नकद आहरण नहीं किया जा सकता। इन अधिकारियों पर एफआईआर की मांग उठने लगी है। फिलहाल गोबर खरीदी घोटाला चर्चा का विषय बना हुआ है।

द सूत्र पर पढ़िए सिंहासन छत्तीसी के अन्य कॉलम...

एक अफसर पर सरकार की गजब मेहरबानी, छत्तीसगढ़ के एक शहर पर क्यों है दिग्गजों की नजर

सर और मेडम के गठजोड़ से हो रहा जंगल में मंगल, माननीय को चाहिए चिट्ठी लिखने की फीस

मेडम पर मेहरबान हैं साहब, लड़कियों की सेहत सप्लाई कर रही है टेबल कुर्सी बनाने वाली कंपनी

आखिर वह कौन सी चिट्ठी आई है, जिसने एक मंत्री को मुश्किल में डाल दिया है और क्यों पुलिस कमिश्नरी की चमक फीकी पड़ गई?

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • सिंहासन छत्तीसी
  • द सूत्र पर पढ़िए सिंहासन छत्तीसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा