छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ा लाल आतंक,माओवादी डॉक्टर सुखलाल समेत 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Harrison Masih | Jul 24, 2025, 15:18 IST
CG narayanpur 8 Naxalites surrendered Maoist doctor Sukhlal the sootr
नारायणपुर में कमांडर कमलेश और डॉक्टर मुखेश समेत 8 नक्सलियों ने सरेंडर किया। लगातार दबाव और शिविरों की मौजूदगी से नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

Narayanpur Naxal Surrender: राज्य में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में वर्षों से सक्रिय रहे माओवादी संगठन के दो खतरनाक चेहरे प्लाटून-16 का कमांडर कमलेश और मेडिकल यूनिट से जुड़ा माओवादी डॉक्टर सुखलाल उर्फ मुखेश ने आखिरकार हथियार डाल दिए हैं।



इनके साथ ही चार महिला माओवादी और दो अन्य नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी 8 नक्सलियों पर कुल 33 लाख रुपए का इनाम घोषित था।



ये खबर भी पढ़ें... Narayanpur Naxal Surrender: 37 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर,8 महिलाएं भी शामिल



फोर्स की रणनीति लाई रंग,आत्मसमर्पण की बड़ी लहर

नारायणपुर के एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने बताया कि यह आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों के लगातार चल रहे नक्सल ऑपरेशन, गांवों के पास स्थायी सुरक्षा शिविरों की स्थापना, और स्थानीय जनसमर्थन के चलते संभव हुआ है। फोर्स की सक्रियता के कारण नक्सलियों के भीतर डर का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते वे मुख्यधारा में लौटने को मजबूर हो रहे हैं।



ये खबर भी पढ़ें... Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में माओवाद ढहने की कगार पर,दंतेवाड़ा में 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर



महिला नक्सलियों ने छोड़ा हथियार

चार महिला नक्सलियों ने भी हथियार डाल दिए हैं। ये सभी महिला माओवादी दस्ता (जनमिलिशिया या Chetna Natya Mandali जैसी इकाइयों) की कमांडर रह चुकी हैं। ये महिलाओं को संगठन से जोड़ने और ग्रामीण इलाकों में प्रचार-प्रसार का कार्य करती थीं। इनका आत्मसमर्पण माओवादी संगठन की सामाजिक संरचना को बड़ा झटका माना जा रहा है।



ये खबर भी पढ़ें... Naxal Surrender: बीजापुर में कमजोर पड़ा लाल आतंक, 13 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर



पुनर्वास नीति का मिलेगा लाभ



ये खबर भी पढ़ें... Bijapur Naxal Encounter: नेशनल पार्क में पुलिस-नक्सली मुठभेड़,एक माओवादी ढेर,सर्च ऑपरेशन जारी



| Narayanpur Naxalites News | CG Naxalite surrender



  • कमांडर और डॉक्टर ने किया सरेंडर: माओवादी प्लाटून-16 के कमांडर कमलेश और संगठन की मेडिकल यूनिट से जुड़ा डॉक्टर सुखलाल उर्फ मुखेश ने आत्मसमर्पण किया।
  • अबूझमाड़ में बढ़ा फोर्स का दबाव: लगातार ऑपरेशन और गांवों के पास सुरक्षा शिविरों की वजह से माओवादियों के बीच डर का माहौल बना है।
  • चार महिला नक्सली भी शामिल: आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिला नक्सली शामिल हैं, जो महिला दस्ते का नेतृत्व करती थीं।
  • 33 लाख रुपये का इनामी गिरोह: सरेंडर करने वाले 8 नक्सलियों पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
  • पुनर्वास योजना का लाभ मिलेगा: सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी को सुरक्षा, आवास, रोजगार और कौशल विकास की सुविधाएं दी जाएंगी।

नारायणपुर नक्सल सरेंडर | नक्सली डॉक्टर सुखलाल | 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर



बस्तर में बढ़ेगी शांति स्थापना की गति

इस आत्मसमर्पण को अबूझमाड़ जैसे अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों की रणनीतिक जीत माना जा रहा है। यह इस बात का संकेत है कि अब नक्सलवाद धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है और आने वाले समय में बस्तर क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में यह मील का पत्थर साबित हो सकता है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • Narayanpur Naxalites News
  • नारायणपुर नक्सल सरेंडर
  • Narayanpur Naxal surrender
  • CG Naxalite surrender
  • नक्सली डॉक्टर सुखलाल
  • 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर