Naxal Surrender: बीजापुर में कमजोर पड़ा लाल आतंक, 13 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

Harrison Masih | Published:
Share
Bijapur 13 rewarded Naxalites surrendered  the sootr
Bijapur 13 rewarded Naxalites surrendered the sootr

Bijapur Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी की ‘कंपनी नंबर 2’ से जुड़े कुल 13 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Bijapur Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। यहां पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी की ‘कंपनी नंबर 2’ से जुड़े कुल 13 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन नक्सलियों पर कुल 23 लाख रूपए का इनाम घोषित था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में हुए आत्मसमर्पण कार्यक्रम में ये माओवादी राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मुख्यधारा से जुड़ने के लिए आगे आए। आत्मसमर्पण करने वालों में पार्टी सदस्य, एरिया कमेटी मेंबर (ACM), LOS सदस्य, मिलिशिया प्लाटून और PLGA के सदस्य शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें... पुलिस को मिली सफलता, तीन आदिवासियों की हत्या के आरोप में 5 नक्सल समर्थक गिरफ्तार



प्रमुख नक्सली और उन पर घोषित इनाम:

देवे मुचाकी ऊर्फ प्रमिला (21 वर्ष): ‘कंपनी नंबर 2’ की पार्टी सदस्य, जिन पर 8 लाख रूपए का इनाम था।

कोसा ओयाम ऊर्फ राजेन्द्र (29 वर्ष): धमतरी-गरियाबंद-नुआवाड़ा डिवीजन के ACM (एरिया कमेटी मेंबर), जिन पर 5 लाख रूपए का इनाम था।

कोसी पोड़ियाम (27 वर्ष): जिन पर 2 लाख रूपए का इनाम था।

इनके अलावा अन्य 10 नक्सलियों पर 1-1 लाख या 50 हजार रूपए तक का इनाम घोषित था।

ये खबर भी पढ़ें... कांकेर नक्सल एनकाउंटर: एक महिला नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी



पुनर्वास के तहत मिला सहायता पैकेज:

राज्य सरकार की नक्सली पुनर्वास नीति के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 50,000 रूपए का चेक दिया गया है। इसके अलावा उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास सहायता, स्वास्थ्य सेवाएं, और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में लौटकर सम्मानजनक जीवन शुरू कर सकें।

आंकड़ों में माओवादी गतिविधियों पर लगाम:

1 जनवरी 2025 से अब तक-

270 माओवादी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

241 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

बीजापुर जिले में ही हुई मुठभेड़ों में 126 माओवादी मारे गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सल खात्मे की ओर मजबूत कदम, मोर्चे पर बड़े अफसरों की तैनाती



पुलिस और प्रशासन का बयान:

बीजापुर एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे “जन जागरूकता और सुरक्षा बलों की रणनीतिक सफलता” बताया। अधिकारियों ने बताया कि अब पहले की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों से नक्सल विचारधारा के खिलाफ आवाज़ उठ रही है, और कई युवा अब मुख्यधारा में लौटने को इच्छुक हैं।

बीजापुर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण की यह घटना छत्तीसगढ़ पुलिस की लगातार चल रही कार्रवाई और प्रभावशाली पुनर्वास नीति का प्रत्यक्ष परिणाम है। सरकार की मंशा है कि जंगल छोड़कर हथियार उठाने वाले युवा अब कलम और कुदाल से नई जिंदगी की शुरुआत करें।

ये खबर भी पढ़ें... इंस्पेक्टर से प्रमोट हुए 21 DSP नक्सल मोर्चे की संभालेंगे कमान, बारिश से पहले बड़े हमले की तैयारी

बीजापुर नक्सल सरेंडर | 13 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण | इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर | बीजापुर नक्सल न्यूज | Rewarded Naxalites surrender | छत्तीसगढ़ नक्सल न्यूजbijapur naxalite news

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
  • छत्तीसगढ़ नक्सल न्यूज
  • बीजापुर नक्सल सरेंडर
  • 13 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  • बीजापुर नक्सल न्यूज
  • Bijapur Naxal surrender
  • Rewarded Naxalites surrender
  • bijapur naxalite news
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर