पुलिस को मिली सफलता, तीन आदिवासियों की हत्या के आरोप में 5 नक्सल समर्थक गिरफ्तार
Harrison Masih | Jun 21, 2025, 15:55 IST
5 Naxal supporters arrested for killing three tribals bijapur the sootr
नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के पेद्दा कोरमा गांव में 17 जून को हुई वारदात के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो छात्रों समेत तीन ग्रामीण आदिवासियों की नक्सलियों द्वारा हत्या के मामले में पुलिस ने पाँच नक्सल समर्थकों को गिरफ्तार किया है।
नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के पेद्दा कोरमा गांव में 17 जून को हुई दिल दहला देने वाली वारदात के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो छात्रों समेत तीन ग्रामीण आदिवासियों की नक्सलियों द्वारा हत्या के मामले में पुलिस ने पाँच नक्सल समर्थकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, ये पांचों आरोपी उस वारदात में सीधे शामिल थे, जिसमें नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर तीन लोगों को गला घोंटकर मार डाला और सात अन्य ग्रामीणों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया था।
ये खबर भी पढ़ें... कांकेर नक्सल एनकाउंटर: एक महिला नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी
17 जून 2025 को बीजापुर जिले के पेद्दा कोरमा गांव में नक्सलियों ने शाम करीब 4 बजे गांव में धावा बोला। पहले दर्जनभर ग्रामीणों का अपहरण किया गया। इसके बाद जन अदालत लगाई गई और तीन ग्रामीणों—झींगु मोडियम, सोमा मोडियम और अनिल माड़वी—को मौत के घाट उतार दिया गया।
इनमें से दो मृतक छात्र थे और तीसरा ग्रामीण व्यक्ति। जानकारी के अनुसार, झींगु मोडियम और सोमा मोडियम आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सली दिनेश मोडियम के रिश्तेदार थे। हत्या की इस पूरी योजना को कुख्यात नक्सली वेल्ला और उसकी टीम ने अंजाम दिया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में शिक्षा का परचम: नक्सल प्रभावित इलाकों के छात्रों ने रचा इतिहास
गिरफ्तार किए गए सभी पांचों आरोपी नक्सली गतिविधियों के समर्थक हैं और जन अदालत में मारपीट और हत्या की कार्रवाई में शामिल रहे। पुलिस ने इन्हें सटीक सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है और अन्य सहयोगियों की तलाश भी जारी है।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, नक्सली लंबे समय से उन ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं जो मुख्यधारा से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं या जिनका संबंध पूर्व नक्सलियों से रहा है।
इस बार नक्सलियों का निशाना बने ग्रामीण न सिर्फ निर्दोष थे, बल्कि उनमें से दो छात्र पढ़ाई में अच्छे थे और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सल खात्मे की ओर मजबूत कदम, मोर्चे पर बड़े अफसरों की तैनाती
बीजापुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और मामले की तह तक जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बीजापुर में हुई यह घटना नक्सल हिंसा की भयावह सच्चाई को सामने लाती है। पढ़ने-लिखने की चाह रखने वाले ग्रामीण युवा जब मुख्यधारा में आना चाहते हैं, तो नक्सली उन्हें क्रूरता से कुचल देते हैं। हालांकि, इस बार पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि शासन और प्रशासन अब इन अपराधों को बर्दाश्त नहीं करेगा।
ये खबर भी पढ़ें... शाह ने किया एंटी नक्सल अभियान की कमान संभालने वाले अफसरों का सम्मान
बीजापुर हत्याकांड | आदिवासियों की हत्या का मामला | 5 नक्सल समर्थक गिरफ्तार | bijapur naxal attack | Naxalism in Chhattisgarh
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, ये पांचों आरोपी उस वारदात में सीधे शामिल थे, जिसमें नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर तीन लोगों को गला घोंटकर मार डाला और सात अन्य ग्रामीणों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया था।
ये खबर भी पढ़ें... कांकेर नक्सल एनकाउंटर: एक महिला नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी
क्या थी घटना?
इनमें से दो मृतक छात्र थे और तीसरा ग्रामीण व्यक्ति। जानकारी के अनुसार, झींगु मोडियम और सोमा मोडियम आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सली दिनेश मोडियम के रिश्तेदार थे। हत्या की इस पूरी योजना को कुख्यात नक्सली वेल्ला और उसकी टीम ने अंजाम दिया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में शिक्षा का परचम: नक्सल प्रभावित इलाकों के छात्रों ने रचा इतिहास
गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका
घटना की पृष्ठभूमि
इस बार नक्सलियों का निशाना बने ग्रामीण न सिर्फ निर्दोष थे, बल्कि उनमें से दो छात्र पढ़ाई में अच्छे थे और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सल खात्मे की ओर मजबूत कदम, मोर्चे पर बड़े अफसरों की तैनाती
पुलिस की प्रतिक्रिया
बीजापुर में हुई यह घटना नक्सल हिंसा की भयावह सच्चाई को सामने लाती है। पढ़ने-लिखने की चाह रखने वाले ग्रामीण युवा जब मुख्यधारा में आना चाहते हैं, तो नक्सली उन्हें क्रूरता से कुचल देते हैं। हालांकि, इस बार पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि शासन और प्रशासन अब इन अपराधों को बर्दाश्त नहीं करेगा।
ये खबर भी पढ़ें... शाह ने किया एंटी नक्सल अभियान की कमान संभालने वाले अफसरों का सम्मान
बीजापुर हत्याकांड | आदिवासियों की हत्या का मामला | 5 नक्सल समर्थक गिरफ्तार | bijapur naxal attack | Naxalism in Chhattisgarh
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari