कांकेर नक्सल एनकाउंटर: एक महिला नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी

Harrison Masih | Jun 20, 2025, 14:41 IST
Share
Kanker Naxal encounter One female Naxal killed CHATTISGARH the sootr
Kanker Naxal encounter One female Naxal killed CHATTISGARH the sootr

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के घने जंगलों में आज सुबह से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में अब एक महिला नक्सली को भी मार गिराया गया है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के घने जंगलों में आज सुबह से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में अब एक महिला नक्सली को भी मार गिराया गया है। सुरक्षा बलों ने मौके से हथियार सहित उसका शव भी बरामद किया है। फिलहाल जंगल में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और दोनों ओर से जवाबी कार्रवाई हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें... Kanker Naxal Attack : DRG जवानों ने नक्सलियों को घेरा, 2 नक्सली ढेर

कैसे शुरू हुई मुठभेड़?

पुलिस को इनपुट मिला था कि थाना छोटेबेठिया क्षेत्र अंतर्गत कोटरी नदी पार के ग्राम आमाटोला और कलपर के बीच के पहाड़ी और सघन वन क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी है। इस सूचना के आधार पर जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की संयुक्त टीम सुबह तड़के सर्च ऑपरेशन पर निकली। जब जवान आमाटोला-कलपर के मध्य जंगल में पहुंचे, तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ का ताजा अपडेट:

मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली की अब तक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन वह किसी स्थानीय संगठन से जुड़ी बताई जा रही है। मौके से एक इंसास रायफल और नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... 25 साल से सक्रिय नक्सली दंपत्ति ने किया सरेंडर, माओवादी स्कूल में थे टीचर

सुरक्षा बलों को आशंका है कि जंगल में और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं, इसलिए सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। मुठभेड़ के दौरान कुछ जवानों को हल्की चोटें आने की खबर है, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

इलाके में तनाव, सुरक्षा बल सतर्क

इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आमाटोला और कलपर गांव के आसपास ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि नक्सलियों की संख्या और ठिकानों की और जानकारी मिल सके। पुलिस अधीक्षक (SP) कांकेर व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़...3 नक्सली लीडर मारे गए

संभावित बड़े नक्सली कैम्प की मौजूदगी

सूत्रों के मुताबिक, जिस स्थान पर मुठभेड़ हो रही है, वह माओवादियों का अस्थायी कैंप हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि मौके से और भी नक्सलियों के शव बरामद हो सकते हैं या कुछ घायल होकर भागे हो सकते हैं।

कांकेर के जंगलों में चल रही इस मुठभेड़ को नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता माना जा रहा है। लगातार हो रही सर्चिंग से यह संकेत मिल रहा है कि सुरक्षाबलों ने इलाके को लगभग घेर लिया है और आने वाले घंटों में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़, कुख्यात नक्सली लीडर गजराला रवि और अरुणा ढेर

कांकेर नक्सल एनकाउंटर | महिला नक्सली की मौत | कांकेर नक्सली हमला | kanker naxal attack | chattisgarh naxal attack

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • chattisgarh naxal attack
  • कांकेर नक्सल एनकाउंटर
  • महिला नक्सली की मौत
  • कांकेर नक्सली हमला
  • kanker naxal attack
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं