NHM कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सरकार का बड़ा दांव,25 नए संविदा डॉक्टरों की नियुक्ति

Harrison Masih | Sept 11, 2025, 21:53 IST
cg-nhm-strike-25-contract-doctors-appointed the sootr
छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों की हड़ताल ने स्वास्थ्य सेवाओं को संकट में डाल दिया है। इसी बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 24 संविदा चिकित्सा अधिकारी और 1 विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति कर दी है।

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। इसी बीच सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में 24 चिकित्सा अधिकारियों और 1 विशेषज्ञ चिकित्सक की संविदा नियुक्ति की गई है।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 16 हजार NHM कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा... जारी रहेगी हड़ताल



ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापना

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी दी कि संविदा पर नियुक्त किए गए ये डॉक्टर प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और जिला चिकित्सालयों में सेवाएं देंगे। उनका मानना है कि इससे त्वरित इलाज की सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।



ये खबर भी पढ़ें... NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, काम पर नहीं लौटे तो समाप्त हो जाएगी सेवा



विशेषज्ञ चिकित्सक और चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति

विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. विकास कुमार साहू को जिला अस्पताल धमतरी में पदस्थ किया गया है। चिकित्सा अधिकारियों की सूची में शामिल हैं –

डॉ. आकाश नागदेव, डॉ. जयंती लाल दारियो, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. विशाल पत्रे, डॉ. अदिति मारिया लाकर, डॉ. भाविका टंडन, डॉ. मेनका दांडेकर, डॉ. वर्षा कुमारी, डॉ. जयालक्ष्मी बिंझवार, डॉ. नीतू नन्द, डॉ. विनीता मिर्झा, डॉ. बी. दिव्यांशी, डॉ. निशा पैकरा, डॉ. अल्का कुजूर, डॉ. जॉन कुजूर, डॉ. संगीता कंवर, डॉ. हीना कश्यप, डॉ. शायल पटेल, डॉ. नीरज कुमार गंगराले, डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. आशुतोष, डॉ. दीप्ति जतवार, डॉ. दीपाली भूआर्य और डॉ. झरना रानी मारकोले।



ये खबर भी पढ़ें... अल्टीमेटम के बाद भी NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी... इस जिले में दो अधिकारी बर्खास्त



NHM हड़ताल और सरकार का रुख

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 16 हजार से अधिक NHM कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हाल ही में सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद 25 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई। नाराज NHM कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया।



छत्तीसगढ़ NHM कर्मचारी हड़ताल पर: मुख्य बातें

  • 16 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
  • स्वास्थ्य सेवाओं पर असर – ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज प्रभावित हो रहा है, मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
  • सरकार का अल्टीमेटम और कार्रवाई – काम पर लौटने के अल्टीमेटम के बाद 25 हड़ताली कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई।
  • सामूहिक इस्तीफा – बर्खास्तगी के विरोध में हजारों कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग को सामूहिक इस्तीफा सौंपा है।
  • 25 संविदा डॉक्टरों की नियुक्ति – हड़ताल के बीच सरकार ने 24 चिकित्सा अधिकारी और 1 विशेषज्ञ डॉक्टर को संविदा पर नियुक्त कर विभिन्न जिलों में पदस्थ किया है।

ये खबर भी पढ़ें... क्या CG के NHM कर्मचारी होंगे नियमित ? केंद्र की चिट्ठी से फंस गई साय सरकार ?



स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

NHM कर्मचारियों की हड़ताल (cg nhm strike)का असर सीधे ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर पड़ रहा है। मरीजों को इलाज में दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन सरकार द्वारा नए संविदा डॉक्टरों की नियुक्ति से स्थिति कुछ हद तक संभलने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में सरकार और NHM कर्मचारियों के बीच टकराव और गहराने की आशंका है या समाधान निकल सकता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारी क्यों हड़ताल पर हैं?
    NHM कर्मचारी अपनी मांगों, स्थायीकरण और वेतन वृद्धि को लेकर हड़ताल पर हैं।
  2. NHM हड़ताल का स्वास्थ्य सेवाओं पर क्या असर पड़ा है?
    हड़ताल के कारण ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज प्रभावित हुआ है और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
  3. NHM हड़ताल के बीच सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?
    सरकार ने 25 हड़ताली कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी और स्वास्थ्य सेवाओं को बनाए रखने के लिए 24 चिकित्सा अधिकारियों और 1 विशेषज्ञ डॉक्टर की संविदा नियुक्ति की है।
Tags:
  • NHM कर्मचारी हड़ताल
  • NHM कर्मचारियों की हड़ताल
  • cg nhm strike
  • छत्तीसगढ़ NHM कर्मचारी
  • 25 संविदा डॉक्टरों की नियुक्ति