बाबा बागेश्वर ने मुस्लिम परिवार को बनाया सनातनी, बोले हिंदुओं को कटने बंटने मिटने नहीं देंगे

Arun Tiwari | Apr 01, 2026, 08:53 IST
Baba Bageshwar Converts Muslim Family to Sanatani Faith
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कोरबा में आयोजित हनुमंत कथा में 583 लोगों की सनातन धर्म में घर वापसी का दावा किया, जिसमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल था। शास्त्री ने धर्मांतरण पर कड़ा रुख अपनाते हुए हिंदुओं को कटने और बंटने से बचाने की बात कही।

RAIPUR : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आयोजित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के दौरान ‘घर वापसी’ का बड़ा दावा सामने आया है। कथा में 583 लोगों के सनातन धर्म अपनाने की बात कही गई, जिनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल बताया गया है।



दरबार में उमड़ी भारी भीड़:

कोरबा के ढपढप क्षेत्र में चल रही 5 दिवसीय कथा के चौथे दिन ‘दिव्य दरबार’ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में 2 लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटी। दरबार के दौरान कई श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते और असामान्य व्यवहार करते नजर आए।



धर्मांतरण पर सख्त संदेश:

कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वे जीवनभर हिंदुओं को “कटने, बंटने और मिटने” नहीं देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि लालच या अन्य कारणों से धर्म बदलने वाले कई लोग अब वापस ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।



जरूरतमंद की मदद के लिए किया आह्वान:

दरबार में एक बुजुर्ग व्यक्ति की आर्थिक स्थिति सामने आने पर शास्त्री ने मंच से लोगों से मदद की अपील की। उन्होंने खुद 50 हजार रुपए की सहायता दी, जबकि उपस्थित लोगों के सहयोग से कुल 1.20 लाख रुपए इकट्ठा किए गए। बुजुर्ग को सुरक्षित घर पहुंचाने की भी व्यवस्था कराई गई।



पहले भी दिया धर्मांतरण पर बयान:

इससे पहले भी कोरबा में ही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि “यह खेल अब नहीं चलेगा” और भटके हुए लोगों की ‘घर वापसी’ कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का ‘भांचा’ भी बताया।



ये खबरें भी पढ़ें...

Ranveer Allahabadia और Samay Raina पर भड़के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ? #shorts



Anant Ambani Wedding : शादी में शामिल होने से किया था इंकार, फिर अंबानी ने किया कुछ ऐसा कि दौड़े आए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री



Bageshwar Dham Sarkar पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विवादित बयान Social Media पर हुआ वायरल #short



Dhirendra Krishna Shastri : दरबार में मंच पर हेलमेट लगाकर क्यों बैठ गए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जानें इसकी वजह



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बागेश्वर धाम
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • सनातन धर्म
  • कोरबा
  • हनुमंत कथा
  • धर्मांतरण