धर्मांतरण करने वालों की कराएंगे घर वापसी, बाबा बागेश्वर बोले, अधर्म करने वालों की बांधेंगे ठठरी

Arun Tiwari | Mar 29, 2026, 15:07 IST
cg raipur korba baba bageshwar homecoming unrighteous acts
छत्तीसगढ़ के कोरबा में आयोजित हनुमत कथा के दौरान बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण करने वालों की 'घर वापसी' कराने और अधर्म करने वालों के विरुद्ध कड़ी चेतावनी दी है।

RAIPUR : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर चर्चा में हैं। बाबा बागेश्वर ने धर्मांतरण पर फिर बयान दिया है। कोरबा में आयोजित हनुमत कथा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जिन लोगों का धर्मांतरण कराया गया है उनकी घर वापसी कराएंगे। जो लोग धर्म के साथ अधर्म कर रहे हैं उनकी ठठरी बंधेगी। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण का खेल अब नहीं चलेगा। धर्मांतरण कराने वाले हालेलुआ की ठठरी बांधी जाएगी।



छत्तीसगढ़ में बाबा बागेश्वर

छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा में आयोजित हनुमंत कथा के दौरान धर्मांतरण का मुद्दा प्रमुख रूप से केंद्र में रहा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने संबोधन में इस विषय पर खुलकर और तीखे अंदाज में बात रखी। कथा के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में उन्होंने साफ कहा कि अब धर्मांतरण का खेल ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला है और जो लोग अपने मूल धर्म से भटक गए हैं, उन्हें वापस लाने के प्रयास किए जाएंगे।



ढपढप में आयोजित इस कथा में पहले दिन से ही भारी भीड़ देखने को मिली। अपने प्रवचन में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण को एक गंभीर सामाजिक मुद्दा बताते हुए कहा कि इसे रोकने के लिए समाज को जागरूक होना होगा। उन्होंने “घर वापसी” की बात को दोहराते हुए कहा कि यह केवल एक धार्मिक अभियान नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान को बचाने का प्रयास है।



धर्मांतरण कराने वालों को चुनौती

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने तीखी टिप्पणी भी की। जिसमें उन्होंने धर्मांतरण कराने वाले समूहों पर निशाना साधा। उनके इस बयान पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने जोरदार समर्थन जताया। इस तरह के बयान से यह मुद्दा चर्चा के केंद्र में भी आ गया है। कथा के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की धरती को भी नमन किया और खुद को “माता कौशल्या का भांचा” बताते हुए भावनात्मक जुड़ाव दिखाया। लेकिन उनके पूरे भाषण का मुख्य फोकस धर्म और समाज से जुड़े मुद्दों पर ही रहा। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण केवल आस्था का नहीं, बल्कि पहचान और परंपरा का सवाल है। जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।



कोरबा में हनुमत कथा

कोरबा में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा आयोजन में उमड़ी भारी भीड़ यह दर्शाती है कि उनके विचारों को सुनने और समझने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि आने वाले दिनों में कथा में और अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है। जिससे यह आयोजन और भी बड़ा रूप ले सकता है। प्रशासन ने भी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।



ये खबरें भी पढ़ें...

धर्मांतरण रोकने के लिए संविधान में हो बदलाव, सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा



धर्मांतरण कानून के खिलाफ मसीही समाज का बड़ा प्रदर्शन, हजारों लोग पहुंचे, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन



धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का छत्तीसगढ़ में पड़ेगा बड़ा असर, बीजेपी बोली धर्म बदलने पर लगेगा अंकुश



धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026; मसीही समाज का आरोप, धर्मांतरण पर प्रतिबंध संवैधानिक हनन



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बागेश्वर धाम
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • कोरबा
  • धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा
  • धर्मांतरण