CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Jun 13, 2026, 20:30 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें 13 जून 2026
नमस्ते, स्कूल शुरू होने पर गुरु मंत्र, छुट्टी होने पर गायत्री मंत्र बोलेंगे बच्चे। रायगढ़ सट्टा केस: आरोपी शहबाज को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत। इन्हीं खबरों के साथ छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

स्कूल शुरू होने पर गुरु मंत्र, मध्यान्ह में भोजन मंत्र और छुट्टी होने पर गायत्री मंत्र बोलेंगे बच्चे

छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र से स्कूलों में रोज़ राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राज्यगीत, सरस्वती वंदना और गुरु मंत्र अनिवार्य होंगे। दोपहर भोजन से पहले भोजन मंत्र और छुट्टी पर गायत्री व शांति मंत्र पढ़ना होगा। डीईओ करेंगे निगरानी, निजी स्कूलों पर भी लागू रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रायगढ़ सट्टा केस: आरोपी शहबाज को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, सरकार को नोटिस

top news of chhattisgarh.रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में आरोपी शेख मोहम्मद शहबाज को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। SLP पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया, और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बदलाव : अब हर एक किताब पर होगा यूनिक बारकोड

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.छत्तीसगढ़ में किताब वितरण अब पूरी तरह डिजिटल होगा। हर किताब पर यूनिक बारकोड लगाया जाएगा और स्कूलों को 5 दिन में स्कैन करना जरूरी होगा। डेटा सीधे DPI और NIC सिस्टम से जुड़ेगा जिससे रियल टाइम निगरानी होगी। देरी या गड़बड़ी पर संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





105 करोड़ का हेलीकॉप्टर टेंडर, फिर भी नहीं मिला एक भी दावेदार

CG News.सरकार प्रशासनिक पहुंच को मजबूत करने के लिए 105 करोड़ रुपए की लागत से नया हेलीकॉप्टर वेट लीज पर लेने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए जारी ग्लोबल टेंडर की पहली समयसीमा में कोई कंपनी आगे नहीं आई, जिसके बाद विभाग ने इसे बढ़ाकर 17 जून कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





इजराइल में मरीजों का खाना बनाएंगी छग की बेटियां : सरकार दे रही अनोखा अवसर

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से इजराइल में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जारी विज्ञापन ने विवाद खड़ा कर दिया है। सरकार इसे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर बता रही है। इधर, नर्सिंग समुदाय इसे प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान से जुड़ा गंभीर मुद्दा बता रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • CG News
  • हेलीकॉप्टर
  • छत्तीसगढ़ के स्कूल
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • सट्टा