CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... दुर्ग गरबा विवाद पर भूपेश बघेल का बजरंग दल पर हमला
पहले अपना घर सुधारें... दुर्ग गरबा विवाद पर भूपेश बघेल का हमला, मुस्लिमों की एंट्री पर हुआ था बवाल
दुर्ग में गरबा कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम युवकों की एंट्री को लेकर हुए विवाद पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और बजरंग दल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दूसरों को धर्म का ज्ञान देने से पहले अपने घर को सुधारना चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राजनांदगांव राजकीय खजाने का 11 साल से ऑडिट नहीं, सालाना 200 करोड़ की आय, राजपरिवार बोला- संयुक्त रूप से हो रही लूटपाट
राजनांदगांव रियासत की संपत्ति से हर साल करीब 200 करोड़ रुपए का कारोबार होने का दावा है। लेकिन इस खजाने का हिसाब-किताब कहां है? पिछले 11 साल से ऑडिट नहीं होने के आरोप ने पूरे न्यास की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास के वित्तीय लेनदेन को लेकर शिकायत संभागीय कमिश्नर तक पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के राम मंदिर वाले बयान पर हंगामा, छत्तीसगढ़ में VHP-बजरंग दल ने फूंका पुतला
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। बयान से नाराज विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के धमतरी में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान के पास एकत्रित होकर सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छत्तीसगढ़ को तीन नई मेमू ट्रेनों की सौगात, रायपुर से रावघाट और कुरुद तक बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी
Raipur. छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में रेल संपर्क मजबूत करने के उद्देश्य से तीन नई मेमू (MEMU) ट्रेन सेवाओं को मंजूरी दी गई है। इन ट्रेनों के जरिए रायपुर से रावघाट और कुरुद के बीच यात्री परिवहन के अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होने की उम्मीद है।पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
शोएब ढेबर पर अब 15 हजार का इनाम घोषित, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से मांगे थे 25 करोड़
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता को धमकी देकर 25 करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने कुल 15 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...