बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के राम मंदिर वाले बयान पर हंगामा, छत्तीसगढ़ में VHP-बजरंग दल ने फूंका पुतला

Harrison Masih | Oct 16, 2026, 19:24 IST
Share
सम्राट चौधरी के बयान पर विवाद
सम्राट चौधरी के बयान पर विवाद

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। बयान से नाराज विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के धमतरी में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान के पास एकत्रित होकर सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बयान की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस मामले में ध्यान देने की अपील की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भगवान श्रीराम को लेकर इस तरह की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती।

समझें क्या है पूरा मामला

  • बिहार के CM सम्राट चौधरी के श्रीराम पर दिए बयान से विवाद बढ़ गया है।
  • धमतरी में VHP और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया है।
  • कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान के पास सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया।
  • बजरंग दल के जिला मंत्री प्रिंस जैन ने बयान की निंदा की।
  • कार्यकर्ताओं ने PM मोदी से सम्राट चौधरी के बयान पर ध्यान देने की अपील की।
सीतामढ़ी मंदिर निर्माण से लेकर मुफ्त बिजली तक, सीएम सम्राट चौधरी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां | From Sitamarhi Temple Construction to Free Electricity, CM Samrat Chaudhary Lists Modi Government's Achievements
सम्राट चौधरी का राम मंदिर पर बयान, बोले- प्रभु श्रीराम ने भी मोदीजी से घर मांगा था
14 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राम मंदिर को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब प्रभु श्रीराम टेंट में थे, तब मोदी सरकार गरीबों को घर दे रही थी। तब प्रभु श्रीराम ने भी मोदीजी से घर मांगा था। बता दें पटना में 13 अक्टूबर को भाजपा के कार्यक्रम में यह बयान दिया था। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर, बजट और मुफ्त बिजली का भी जिक्र किया।

क्या है सम्राट चौधरी के बयान का पूरा मामला?

दरअसल, पटना के ज्ञान भवन में भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की योजना का जिक्र किया था।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की बात कही। इसी क्रम में उन्होंने कहा था कि जब मोदी जी करीब पांच करोड़ गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध करा रहे थे, तब प्रभु श्रीराम भी 400 साल से टेंट में इंतजार कर रहे थे कि ‘मोदी जी, हमको घर कब दोगे।’

उनके इसी बयान पर विवाद शुरू हो गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसे भगवान श्रीराम के प्रति अनुचित टिप्पणी बताते हुए विरोध जताया।

धमतरी में VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन

सम्राट चौधरी के बयान के विरोध में शुक्रवार को धमतरी के गांधी मैदान के पास बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता जुटे। यहां उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। इसलिए उनके बारे में बयान देते समय मर्यादा और सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए।

सत्ता के अहंकार में हैं सम्राट चौधरी

बजरंग दल के जिला मंत्री प्रिंस जैन ने सम्राट चौधरी के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम पूरे जगत के पालनकर्ता हैं और सभी उनके संरक्षण में रहते हैं। ऐसे में किसी नेता की ओर से यह कहना कि भगवान श्रीराम को आवास दिया जाएगा, उचित नहीं है।

प्रिंस जैन ने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी सत्ता के अहंकार में इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की कि ऐसे लोगों के साथ रहने से उनकी हिंदुत्ववादी छवि पर असर पड़ सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी से भी की अपील

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्राट चौधरी के बयान पर ध्यान देने की अपील की। उनका कहना है कि भगवान श्रीराम से जुड़ी आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए।

फिलहाल, सम्राट चौधरी के बयान को लेकर धमतरी में विरोध प्रदर्शन के बाद यह मुद्दा राजनीतिक और धार्मिक चर्चा का विषय बन गया है।
Tags:
  • सीएम सम्राट चौधरी
  • सम्राट चौधरी
  • बिहार के सीएम
  • Samrat Chaudhary
  • राम मंदिर
  • छत्तीसगढ़
  • बयान से विवाद
  • विवादित बयान
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट: अनुच्छेद 21 के तहत बिजली कनेक्शन भी जीवन का अधिकार, सात दिन में देना होगा

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट: अनुच्छेद 21 के तहत बिजली कनेक्शन भी जीवन का अधिकार, सात दिन में देना होगा
शोएब ढेबर पर अब 15 हजार का इनाम घोषित, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से मांगे थे 25 करोड़

By Harrison Masih

शोएब ढेबर पर अब 15 हजार का इनाम घोषित, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से मांगे थे 25 करोड़
किस शास्त्र में लिखा है रावण को जलाना? महाकाल मंदिर के पुजारी ने दहन पर उठाए सवाल, चार समितियों को भेजा कानूनी नोटिस

By Sandeep Kumar

किस शास्त्र में लिखा है रावण को जलाना? महाकाल मंदिर के पुजारी ने दहन पर उठाए सवाल, चार समितियों को भेजा कानूनी नोटिस
Rajasthan GST Action: इनपुट टैक्स क्रेडिट फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ की गड़बड़ी आई सामने

By Jageshwar prasad

Rajasthan GST Action: इनपुट टैक्स क्रेडिट फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ की गड़बड़ी आई सामने
छत्तीसगढ़ को तीन नई मेमू ट्रेनों की सौगात, रायपुर से रावघाट और कुरुद तक बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ को तीन नई मेमू ट्रेनों की सौगात, रायपुर से रावघाट और कुरुद तक बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी
राजस्थान में 8 RAS और 1 IAS अधिकारी को नई पोस्टिंग , 6 APO अफसरों को मिली जिम्मेदारी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में 8 RAS और 1 IAS अधिकारी को नई पोस्टिंग , 6 APO अफसरों को मिली जिम्मेदारी
पाकिस्तान का साथ देने वाले बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, बोले-माफी नहीं मांगूंगा, मेरे मुंह में शब्द मत ठूंसिए

By Saurabh Mishra

पाकिस्तान का साथ देने वाले बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, बोले-माफी नहीं मांगूंगा, मेरे मुंह में शब्द मत ठूंसिए