CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | May 18, 2026, 20:30 IST
cg top news 18 may
नमस्ते, अनिल टुटेजा को मिली जमानत लेकिन छत्तीसगढ़ में नहीं रख पाएंगे कदम। पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक से लूट। 182 करोड़ का ओवर टाइम घोटाला: 12 के खिलाफ चालान पेश। इन्हीं खबरों के साथ छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

अनिल टुटेजा को मिली जमानत लेकिन छत्तीसगढ़ में नहीं रख पाएंगे कदम, बात करने पर भी पाबंदी

बहुचर्चित 3000 करोड़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को जमानत दे दी है। हालांकि अदालत ने टुटेजा पर कई सख्त शर्तें लगाई हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ से बाहर रहना और सरकारी अधिकारियों से संपर्क नहीं करना शामिल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





एक तरफ अमित शाह डायल 100 को दिखा रहे हरी झंडी, दूसरी तरफ हो गई धरमलाल कौशिक से लूट

top news of chhattisgarh.रायपुर में सोमवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बीच एक बड़ी वारदात हुई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बीजेपी नेता धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक पर थे, तभी एक बाइक सवार ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





CSMCL ओवर टाइम घोटाला: कर्मचारियों के नाम पर निकाले करोड़ों, 12 के खिलाफ चालान पेश

CG News.CSMCL मेनपावर ओवर टाइम घोटाले में EOW-ACB ने विशेष न्यायालय में पहला अभियोग पत्र पेश किया है। जांच में ओवर टाइम, बोनस, अतिरिक्त कार्य दिवस भुगतान और सर्विस चार्ज के नाम पर करोड़ों रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





कोरबा में भाजपा नेता के हत्या के आरोपी ने जेल से आकर उसी सीट पर ठोक दिया चुनावी ताल

cg news today.बिझरा जनपद पंचायत सीट पर भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के बाद उपचुनाव होना था। हैरानी की बात यह है कि हत्या के मुख्य आरोपी मुस्ताक अहमद ने जेल में रहते हुए उसी सीट से नामांकन दाखिल किया। जो इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





साय कैबिनेट में शामिल होंगी महिला विधायक, कांग्रेस के चेहरे में बदलाव की आहट

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं तेज हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • अमित शाह
  • CG News
  • अनिल टुटेजा
  • साय कैबिनेट
  • cg news today
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • CSMCL