CSMCL ओवर टाइम घोटाला: कर्मचारियों के नाम पर निकाले करोड़ों, 12 के खिलाफ चालान पेश

VINAY VERMA | May 18, 2026, 18:54 IST
Share
csmcl-overtime-payment-scam-eow-chargesheet
csmcl-overtime-payment-scam-eow-chargesheet

CSMCL मेनपावर ओवर टाइम घोटाले में EOW-ACB ने विशेष न्यायालय में पहला अभियोग पत्र पेश किया है। जांच में ओवर टाइम, बोनस, अतिरिक्त कार्य दिवस भुगतान और सर्विस चार्ज के नाम पर करोड़ों रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई है।

Raipur. छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में हुए कथित मैनपावर ओवर टाइम भुगतान घोटाले ने अब बड़ा कानूनी मोड़ ले लिया है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW-ACB) ने इस मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ विशेष न्यायालय में प्रथम अभियोग पत्र पेश कर दिया है। जांच एजेंसी का दावा है कि कर्मचारियों के नाम पर करोड़ों रुपए का अतिरिक्त भुगतान निकालकर कमीशनखोरी और निजी लाभ का खेल खेला गया।

182 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी का दावा

EOW की जांच के मुताबिक वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच मेनपावर एजेंसियों को ओवर टाइम, बोनस, चार अतिरिक्त दिवस कार्य भुगतान और सर्विस चार्ज के नाम पर लगभग 182.98 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भुगतान किया गया। आरोप है कि यह राशि वास्तविक कर्मचारियों तक पहुंचने के बजाय एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों के बीच बंटती रही।

किन-किन पर कसा शिकंजा

प्रथम अभियोग पत्र जिन आरोपियों के खिलाफ पेश किया गया है, उनमें अनवर खान, नवीन मित्तल, नीलाभ सिंह तोमर, रिजवान निर्मिकर, अभिषेक सिंह, नीरज कुमार चौधरी, अवजय लोढ़िया, अजीत द्विवेदी, अमित प्रभाकर सालुंके, अमित मित्तल, एस. उदय राव और संजीव जैन शामिल हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि सभी की भूमिका अलग-अलग स्तर पर भुगतान प्रक्रिया और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी मिली है।



काम करने वालों को नहीं मिला ओवर टाइम

जांच में सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया कि जिन कर्मचारियों के नाम पर ओवर टाइम और बोनस का भुगतान दिखाया गया, उनमें से कई को इसकी जानकारी तक नहीं थी। CSMCL की दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों के बयान, कार्यालयीन रिकॉर्ड और एजेंसियों के दस्तावेजों के मिलान में यह सामने आया कि वास्तविक भुगतान कर्मचारियों तक नहीं पहुंचा। यानी सिस्टम में एंट्री मजदूरों की, लेकिन फायदा किसी और का।

भुगतान का पूरा गणित समझिए

जांच एजेंसी ने भुगतान का जो ब्योरा अदालत में रखा है, उसके अनुसार -

  • ओवर टाइम भुगतान : लगभग 101.20 करोड़ रुपए
  • बोनस भुगतान : लगभग 12.21 करोड़ रुपए
  • चार अतिरिक्त दिवस कार्य भुगतान : लगभग 54.46 करोड़ रुपए
  • सर्विस चार्ज : लगभग 15.11 करोड़ रुपए
यानी कुल मिलाकर लगभग 182.98 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ सरकारी खजाने पर डाला गया।

नकदी ने खोली पूरी परत

मामले में 29 नवंबर 2023 को पकड़ी गई 28.80 लाख रुपए की नकदी को जांच एजेंसी ने अहम कड़ी माना है। जांच में दावा किया गया कि यह रकम इंडल इंटर सॉल्यूशन लिमिटेड और अन्य एजेंसियों से कथित कमीशन के रूप में नीलाभ सिंह तोमर तक पहुंचाई जानी थी। EOW का मानना है कि इसी रकम की ट्रेल ने पूरे भुगतान नेटवर्क और कथित कमीशन व्यवस्था का राज खोला।

अब भी खत्म नहीं हुई जांच

EOW-ACB ने साफ किया (EOW-ACB challan) है कि यह केवल पहला अभियोग पत्र है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका, अवैध राशि के उपयोग, निवेश और वित्तीय लेन-देन की जांच अभी जारी है। एजेंसी का कहना है कि जैसे-जैसे नए दस्तावेज और साक्ष्य सामने आएंगे, आगे और कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी सिस्टम पर बड़ा सवाल

यह मामला सिर्फ वित्तीय अनियमितता भर नहीं, बल्कि सरकारी निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। सवाल यह है कि आखिर चार साल तक करोड़ों रुपए का अतिरिक्त भुगतान होता रहा और किसी स्तर पर अलार्म क्यों नहीं बजा? क्या विभागीय ऑडिट, वित्तीय परीक्षण और प्रशासनिक निगरानी सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई थी? CSMCL का यह कथित ‘ओवर टाइम घोटाला’ अब छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े वित्तीय अनियमितता मामलों में गिना जा रहा है।

यह खबरें भी पढ़े...

छत्तीसगढ़ मैनपावर घोटाला: 7 आरोपी गिरफ्तार, 3200 करोड़ के शराब घोटाले से जुड़ा है ये मामला

मैनपावर निविदा पर गंभीर सवाल, नियम बदलकर एक कंपनी को फायदा पहुंचाने का खेल

कांग्रेस भवन बना था कोल कलेक्शन सेंटर, EOW की चार्जशीट में बड़ा खुलासा,कांग्रेस कोषाध्यक्ष का दफ्तर था घोटाले का ठिकाना

मैनपावर सप्लाई घोटाला : हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर की जमानत अर्जी ठुकराई

Tags:
  • चार्जशीट
  • EOW-ACB challan
  • EOW की चार्जशीट
  • मैनपावर घोटाला
  • CSMCL
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा