एक तरफ अमित शाह डायल 100 को दिखा रहे हरी झंडी, दूसरी तरफ हो गई धरमलाल कौशिक से लूट

Arun Tiwari | May 18, 2026, 11:24 IST
Share
raipur-former-speaker-mobile-snatching
raipur-former-speaker-mobile-snatching

रायपुर में सोमवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बीच एक बड़ी वारदात हुई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बीजेपी नेता धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक पर थे, तभी एक बाइक सवार ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गया।

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह हुई एक सनसनीखेज घटना ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वारदात उस समय हुई जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। उनके रायपुर दौरे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चल रही समीक्षा बैठकों के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक मोबाइल स्नैचिंग का शिकार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी।

यह हुई घटना

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 8:15 बजे धरमलाल कौशिक रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक उनके पास पहुंचा और उनके हाथ में रखा मोबाइल फोन झपटकर तेज रफ्तार से फरार हो गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि कौशिक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। उस समय वे अकेले थे और आसपास मौजूद लोग भी कुछ समझ पाते, उससे पहले आरोपी मौके से गायब हो चुका था।

मामले की जांच शुरू

घटना के तुरंत बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस को सूचना दी। मामला एक वरिष्ठ बीजेपी नेता से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

भूपेश बघेल ने कसा तंज

मामले पर भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, Dial-112 को हरी झंडी दिखा रहें है, वहीं दूसरी तरफ धरमलाल कौशिक से लूट हो गई।

फोन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना स्थल और आसपास के मार्गों के कई कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाई जा रही है। फुटेज के आधार पर बाइक सवार आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके अलावा शहर के प्रमुख निकास मार्गों और संदिग्ध इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

अमित शाह रायपुर में

यह वारदात ऐसे समय सामने आई है जब अमित शाह रायपुर में हैं।और प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार बैठकें कर रहे हैं। अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर राजधानी में लगातार हो रही लूट, छीना-झपटी और चाकूबाजी की घटनाएं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं।

एक सप्ताह में 8 वारदातें

रायपुर में बीते कुछ दिनों के भीतर अपराध की घटनाओं में तेजी देखी गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पिछले एक सप्ताह में मोबाइल स्नैचिंग, लूट और चाकूबाजी की करीब आठ बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दो दिन पहले पंडरी इलाके में दिनदहाड़े एक युवक पर ब्लेड से हमला कर उसका मोबाइल लूट लिया गया था। इसके अलावा कई इलाकों में राह चलते लोगों से मोबाइल और पर्स छीनने की घटनाएं भी सामने आई हैं।कांग्रेस का कहना है कि राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं। सुबह-शाम सड़कों पर गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी और शहर में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

यह खबरें भी पढ़े...

ढाई साल से खड़ी डायल 112 की 400 गाड़ियों को अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी, 4 राज्यों के सीएम के साथ सुरक्षा पर बात

छत्तीसगढ़ में 19 मई को केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह होंगे शामिल, मोहन, योगी भी रहेंगे मौजूद

बस्तर में अमित शाह 19 मई को अहम बैठक लेंगे, सीएम विष्णु के साथ मोहन, योगी भी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ विधानसभा: जल जीवन मिशन पर घिरे मंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक अजय चंद्राकर ने उठाए सवाल

Tags:
  • बीजेपी
  • अमित शाह
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • धरमलाल कौशिक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती