छत्तीसगढ़ में 19 मई को केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह होंगे शामिल

Arun Tiwari | May 15, 2026, 21:49 IST
Share
amit-shah-bastar-visit-meeting
amit-shah-bastar-visit-meeting

छत्तीसगढ़ के बस्तर में 19 मई को केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इसमें मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Raipur : छत्तीसगढ़ के बस्तर में 19 मई को आयोजित होने जा रही केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद (सेंट्रल जोनल काउंसिल) की 26वीं बैठक को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

सीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

बैठक की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उच्चस्तरीय बैठक ली। इस दौरान अधिकारियों ने परिषद की बैठक में राज्य सरकार की ओर से उठाए जाने वाले विभिन्न मुद्दों और एजेंडे पर विस्तृत पावर पॉइंट प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने एजेंडे की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों को बांटी ज़िम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि आयोजन की तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं गंभीरता, समन्वय और प्रशासनिक दक्षता के साथ पूरी की जाएं ताकि राष्ट्रीय स्तर की इस बैठक का सफल आयोजन हो सके।

छत्तीसगढ़ के लिए अहम बैठक

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद से जुड़े राज्यों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह परिषद सहयोग और समन्वय का उदाहरण है, जहां सदस्य राज्यों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है। मुख्यमंत्री के अनुसार क्षेत्रीय परिषदें राज्यों के बीच संवाद बढ़ाने, विकास संबंधी मुद्दों पर समन्वय स्थापित करने तथा केंद्र और राज्यों के रिश्तों को मजबूत करने का मंच हैं।

नक्सल खात्मे के बाद पहली बैठक

सीएम ने कहा कि बस्तर में इतने बड़े राष्ट्रीय स्तर के आयोजन का होना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने इसे बस्तर में शांति बहाली और विकास की दिशा में अहम बैठक बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इस बात का संकेत है कि बस्तर अब विकास, स्थिरता और नई संभावनाओं की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यह खबरें भी पढ़े...

बस्तर में अमित शाह 19 मई को अहम बैठक लेंगे, सीएम विष्णु के साथ मोहन, योगी भी होंगे शामिल

कांकेर IED ब्लास्ट में चार जवानों की शहादत से उठा सवाल, भूपेश बोले, अमित शाह जी नक्सलवाद खात्मे के राजनीतिक नारे से नहीं चलेगा काम

गृहमंत्री अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस | Amit Shah | BJP | Bengal Election

सीएम मोहन यादव की बैठक में लगी मुहर, पानी सप्लाई की जिम्मेदारी अब पंचायत-निकायों के पास

Tags:
  • गृह मंत्री अमित शाह
  • अमित शाह
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • बस्तर
  • सीएम मोहन
  • योगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा