CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Mar 19, 2026, 20:30 IST
CG Top News
नमस्ते, विधानसभा में पास हुआ धर्मांतरण के खिलाफ नया कानून। शनिवार, रविवार समेत 31 मार्च तक खुले रहेंगे रजिस्ट्री दफ्तर। 165 करोड़ के यस बैंक घोटाले की जांच करेगी CBI। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

विधानसभा में पास हुआ धर्मांतरण के खिलाफ नया कानून, सदन में मौजूद नहीं थे कांग्रेस विधायक

Anti-conversion law. छत्तीसगढ़ विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता से जुड़ा नया विधेयक पास हो गया है, जिसका उद्देश्य बल, प्रलोभन, धोखाधड़ी और डिजिटल माध्यमों से होने वाले धर्मांतरण पर रोक लगाना है। इस दौरान कांग्रेस विधायक गैर मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





शनिवार, रविवार समेत 31 मार्च तक खुले रहेंगे रजिस्ट्री दफ्तर, मिलेगी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट

top news of chhattisgarh.मार्च में बढ़ती रजिस्ट्री की मांग को देखते हुए सरकार ने छुट्टियों में भी पंजीयन कार्यालय खोलने का फैसला लिया है। 22, 26, 29 और 31 मार्च को लोग ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर रजिस्ट्री करा सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





181 करोड़ का सड़क घोटाला! कांग्रेस ने मांगी CBI जांच, जानिए अफसरों ने कैसे किया खेल

विधानसभा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 181.90 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का मुद्दा गरमाया। कांग्रेस विधायकों ने CBI जांच की मांग की, लेकिन डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इसे खारिज करते हुए विभागीय जांच कराने की बात कही। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ के CPR डॉ. रवि मित्तल बने केंद्र में डिप्टी सेक्रेटरी, ACC की मंजूरी के बाद बड़ा फैसला

CG News.छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस डॉ. रवि मित्तल (IAS Ravi Mittal) को प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति की मंजूरी के बाद हुई है और उनका कार्यकाल चार साल का रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





165 करोड़ के यस बैंक घोटाले की जांच करेगी CBI, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

यस बैंक घोटाला.छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बहुचर्चित यस बैंक 165 करोड़ घोटाले की जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया है। अदालत ने राज्य सरकार की जांच प्रक्रिया पर असंतोष जताया और कहा कि तथ्यों को छुपाने और लीपापोती की आशंका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा
  • Anti-conversion law
  • ग्राम सड़क योजना
  • यस बैंक घोटाला
  • top news of chhattisgarh
  • IAS Ravi Mittal