विधानसभा में पास हुआ धर्मांतरण के खिलाफ नया कानून, सदन में मौजूद नहीं थे कांग्रेस विधायक

Arun Tiwari | Mar 19, 2026, 16:52 IST
Share
anti-conversion-bill-introduced-in-cg-assembly-debate
anti-conversion-bill-introduced-in-cg-assembly-debate

छत्तीसगढ़ विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता से जुड़ा नया विधेयक पास हो गया है, जिसका उद्देश्य बल, प्रलोभन, धोखाधड़ी और डिजिटल माध्यमों से होने वाले धर्मांतरण पर रोक लगाना है। इस दौरान कांग्रेस विधायक गैर मौजूद रहे।

Raipur. छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को राज्य सरकार ने धर्म स्वतंत्रता से जुड़ा अहम विधेयक पेश किया, जो विधानसभा में पारित हो गया। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने यह बिल पेश किया। इस विधेयक का मकसद बल, प्रलोभन, धोखाधड़ी या गलत जानकारी के जरिए कराए जाने वाले धर्मांतरण पर रोक लगाना है।

विपक्ष का वॉकआउट :

विधेयक पेश होते ही विपक्ष ने इसका कड़ा विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि इस तरह के कानून देश के कई राज्यों में पहले से लागू हैं और इससे जुड़े मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। ऐसे में इस विधेयक को जल्दबाजी में पारित करना उचित नहीं होगा। महंत ने मांग की कि बिल को विस्तृत विचार-विमर्श के लिए सिलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाए।

उन्होंने सुझाव दिया कि कमेटी में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के साथ-साथ सभी दलों के विधायकों को शामिल किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी कानून ऐसा नहीं होना चाहिए, जिससे समाज में विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो। नाराज कांग्रेस विधायकों ने सदन से पूरे दिन के लिए वाकआउट कर दिया।

अजय चंद्राकर ने किया पलटवार :

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह का कानून (Anti-conversion law) पहले कांग्रेस शासित राज्यों में भी लागू रहा है। इसलिए इसका विरोध करना राजनीतिक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान के तहत राज्य सरकार को इस प्रकार के कानून बनाने का अधिकार है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी विपक्ष के तर्कों को नकारते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहीं भी राज्यों को ऐसे कानून बनाने से नहीं रोका है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक पूरी तैयारी और कानूनी प्रक्रिया के तहत लाया गया है।

चर्चा से भागा विपक्ष:

सदन की कार्यवाही संचालित कर रहे सभापति धर्मलाल कौशिक ने विपक्ष की आपत्तियों को अस्वीकार करते हुए विधेयक पेश करने की अनुमति दे दी। इसके विरोध में कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया और दिनभर की कार्यवाही का बहिष्कार किया। विपक्ष के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय शर्मा ने कहा कि यह वॉकआउट नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से भागना है।

इस विधेयक को पिछले सप्ताह कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। सरकार का कहना है कि इसके जरिए मौजूदा कानून को और अधिक सख्त बनाया गया है और धर्मांतरण के नए तरीकों जैसे डिजिटल माध्यम और आर्थिक प्रलोभन को भी इसके दायरे में शामिल किया गया है। फिलहाल राज्य में “छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 1968” लागू है, जिसे राज्य गठन के बाद मध्य प्रदेश से अपनाया गया था।

ये खबरें भी पढ़ें...

धर्मांतरण विरोधी बिल के ड्राफ्ट को मिली मंजूरी, 7 से 20 साल तक की सजा का प्रावधान

धर्मांतरण पर सख्त कानून से लेकर भर्ती-परीक्षाओं में नकल पर वार, साय कैबिनेट के 10 बड़े फैसलों ने बदला सियासी गणित

याचिकाकर्ता का तर्क-धर्मांतरण विरोधी कानून संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ सरकार लाएगी धर्मांतरण विरोधी बिल, सीएम साय बोले- आस्था पर प्रलोभन नहीं चलेगा

Tags:
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा
  • Anti-conversion law
  • गृहमंत्री विजय शर्मा
  • छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम
  • धर्मांतरण विरोधी बिल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान