CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | May 19, 2026, 20:30 IST
cg top news 19 may
नमस्ते, हाईकोर्ट ने ठुकराई अमित बघेल की जमानत याचिका। बलरामपुर क्रशर प्लांट में मजदूर की मौत, प्लांट सील। सोम डिस्टिलरीज की सिस्टर कंसर्न कंपनियों को भी नोटिस। इन्हीं खबरों के साथ छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

बलौदाबाजार अग्निकांड: हाईकोर्ट ने ठुकराई अमित बघेल की जमानत याचिका

बलौदा बाजार अग्निकांड मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है, उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। इससे पहले निचली अदालत भी उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





बलरामपुर क्रशर प्लांट में बड़ा हादसा : 20 वर्षीय मजदूर की मौत, प्रशासन ने प्लांट किया सील

top news of chhattisgarh.बलरामपुर के क्रशर प्लांट में 17 मई को एक मजदूर कन्वेयर बेल्ट में फंस गया और गंभीर चोटों के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासन ने खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम भेजकर जांच की। और प्लांट सील किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सोम डिस्टिलरीज पर कसता शिकंजा, अब सिस्टर कंसर्न कंपनियों को भी नोटिस

CG News.सोम डिस्टिलरीज के मध्य प्रदेश में लाइसेंस सस्पेंड होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में उससे जुड़ी सिस्टर कंसर्न कंपनियों पर भी कार्रवाई तेज हो गई है।आबकारी आयुक्त ने संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





जमीन को लेकर आदिवासियों के विरोध पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले इसी वजह से न खेती अच्छी हुई, न जीवन सुधरा

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.जगदलपुर में बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर के विकास और नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बड़ा विजन पेश किया। उन्होंने कहा कि बस्तर में 70 सुरक्षा कैंपों को सेवा डेरा बनाया जाएगा, जहां बैंकिंग, स्वास्थ्य, राशन, शिक्षा जैसी सुविधाएं मिलेंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





ड्रापआउट बच्चों को वापस स्कूल लाएगी केंद्र की पायलट योजना

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय छत्तीसगढ़ सहित नौ राज्यों के 10 जिलों में नई पायलट योजना शुरू कर रहा है। इसका उद्देश्य 14 से 18 वर्ष के स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस मुख्यधारा से जोड़ना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • अमित शाह
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • सोम डिस्टिलरीज
  • बस्तर
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • अमित बघेल