जमीन को लेकर विरोध पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले इसी वजह से न खेती अच्छी हुई, न जीवन सुधरा
Arun Tiwari | May 19, 2026, 17:47 IST
amit-shah-bastar-visit-vision-statement
जगदलपुर में बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर के विकास और नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बड़ा विजन पेश किया। उन्होंने कहा कि बस्तर में 70 सुरक्षा कैंपों को सेवा डेरा बनाया जाएगा, जहां बैंकिंग, स्वास्थ्य, राशन, शिक्षा जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
Raipur. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मीडिया से रुबरु हुए। शाह ने बस्तर के विकास के विजन को साझा किया और पिछली कांग्रेस सरकार पर नक्सल उन्मूलन के लिए सहयोग न करने का आरोप लगाया। जल,जंगल,जमीन को लेकर आदिवासियों के विरोध और बोधघाट परियोजना को लेकर अमित शाह ने बड़ा बयान दिया।
अमित शाह ने कहा कि इसी कारण न खेती अच्छी हुई और न जीवन अच्छा हुआ। शाह ने कहा कि मैं नहीं मानता कि अब आदिवासी ऐसी किसी चीज से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आपने तय किया है कि चीजों को पटरी पर न चढ़ने देना। आप आपका काम करें, मैं अपना काम करुंगा।
अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पिछली सरकार ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए केंद्र सरकार का सहयोग नहीं किया। शाह ने आदिवासियों से अपील की है कि वे नाम बदलकर,पहचान बदलकर आने वाले लोगों के बहकावे में न आएं। वे राज्य और केंद्र सरकार का साथ दें। जो लोग बहकाने आएं उनसे पूछें की उन्होंने पिछले 50 साल में क्या किया। अब बस्तर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
अमित शाह ने कहा कि 200 सुरक्षा कैंपों में से 70 कैंप को सेवा डेरा बनाएंगे। इस सेवा डेरा का मकसद सरकार को लोगों के दरवाजे तक ले जाना है। इस सेवा डेरा में बैंकिंग सुविधाएं होगी,अधार कार्ड बनेगा। यह कॉमन सर्विस सेंटर के रुप में काम करेगा। यहां पर स्वास्थ्य सेवाएं,राशन दुकानें,स्कूल,आंगनबाड़ी,कौशल विकास के साथ विकास के सारे काम होंगे। यह रोजगार देने वाला आर्थिक केंद्र के रुप में विकसित होगा। यहां पर महिलाओं की आजीविका का साधन भी मिलेगा। 50 साल से विकास से दूर रहे लोगों को तत्काल सुविधाएं मिलेंगी।
अमित शाह ने कहा कि बस्तर के हर आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस दी जाएगी। सहकारिता के जरिए यहां पर दुग्ध क्रांति लाई जाएगी जिससे यहां के लोगों की आय बढ़ेगी। डेयरी का बड़ा नेटवर्क खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपके उप मुख्यमंत्री गुजरात में इस पूरे सेटअप को देखकर आए हैं। अब नक्सल मुक्त विकसित बस्तर बनेगा।
2031 तक बस्तर देश का सबसे विकसित संभाग होगा। शाह ने बस्तर के लिए पांच साल का सुरक्षा से संतुष्टि तक का फॉर्मूला दिया। उन्होंने कहा कि जब तक संतुष्टि का स्तर नहीं आ जाता तब तक बस्तर को नक्सल मुक्त नहीं माना जा सकता। शाह ने बस्तर के संपूर्ण विकास की परिकल्पना लांच की। उन्होंने बस्तर में हो रहे विकास के बारे में भी जानकारी दी।
बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की हाई लेवल मीटिंग, अमित शाह लेंगे विष्णु, मोहन समेत 4 राज्यों के सीएम की बैठक
Amit Shah Bastar visit: बस्तर की इमली का स्वाद चख बोले अमित शाह, यहां की इमली खट्टी नहीं, मीठी
रायपुर से Dial-112 सेवा शुरू, अमित शाह ने दिखाई 400 इमरजेंसी वाहनों को हरी झंडी
अमित शाह के सामने विरोध टालने रद्द की गई जनसुनवाई, ताकि कोयला खदान पर न हो सरकार की किरकिरी
अमित शाह ने कहा कि इसी कारण न खेती अच्छी हुई और न जीवन अच्छा हुआ। शाह ने कहा कि मैं नहीं मानता कि अब आदिवासी ऐसी किसी चीज से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आपने तय किया है कि चीजों को पटरी पर न चढ़ने देना। आप आपका काम करें, मैं अपना काम करुंगा।
कांग्रेस पर निशाना :
70 कैंपों को बनाएंगे सेवा डेरा :
हर आदिवासी को एक गाय,एक भैंस :
2031 तक बस्तर देश का सबसे विकसित संभाग होगा। शाह ने बस्तर के लिए पांच साल का सुरक्षा से संतुष्टि तक का फॉर्मूला दिया। उन्होंने कहा कि जब तक संतुष्टि का स्तर नहीं आ जाता तब तक बस्तर को नक्सल मुक्त नहीं माना जा सकता। शाह ने बस्तर के संपूर्ण विकास की परिकल्पना लांच की। उन्होंने बस्तर में हो रहे विकास के बारे में भी जानकारी दी।
ये खबरें भी पढ़ें...
Amit Shah Bastar visit: बस्तर की इमली का स्वाद चख बोले अमित शाह, यहां की इमली खट्टी नहीं, मीठी
रायपुर से Dial-112 सेवा शुरू, अमित शाह ने दिखाई 400 इमरजेंसी वाहनों को हरी झंडी
अमित शाह के सामने विरोध टालने रद्द की गई जनसुनवाई, ताकि कोयला खदान पर न हो सरकार की किरकिरी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari