बस्तर में पहली बार अमित शाह लेंगे मध्य क्षेत्रीय परिषद की हाई लेवल मीटिंग

Arun Tiwari | May 19, 2026, 08:37 IST
Share
bastar-central-zonal-council-meeting-amit-shah
bastar-central-zonal-council-meeting-amit-shah

बस्तर (जगदलपुर) में पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

RAIPUR : बस्तर के इतिहास में 19 मई 2026 का दिन बेहद अहम होने वाला है।पहली बार जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। इस हाईलेवल मीटिंग में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय समेत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी और उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

मोहन और धामी पहुंचे छत्तीसगढ़:

इस अहम बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे मोहन यादव और पुष्कर धामी का मुख्यमंत्री साय ने स्वागत किया। इस दौरान नेताओं के बीच समसामयिक मुद्दों, विकास और आपसी समन्वय को लेकर चर्चा भी हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर में पहली बार इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की बैठक का आयोजन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और विश्वास का विषय है। उन्होंने कहा कि जो बस्तर कभी नक्सली हिंसा और असुरक्षा की वजह से पहचाना जाता था, वही आज शांति, विकास और नई संभावनाओं का केंद्र बन रहा है। ऐसे में देश के शीर्ष नेतृत्व और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी बस्तर के बदलते स्वरूप का बड़ा संदेश है।

इन विषयों पर मीटिंग में चर्चा:

बताया जा रहा है कि बैठक में अंतरराज्यीय समन्वय, आंतरिक सुरक्षा, सीमावर्ती राज्यों के बीच सहयोग, विकास योजनाओं और प्रशासनिक तालमेल जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। खासतौर पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा रणनीति और विकास कार्यों को लेकर साझा रोडमैप तैयार किए जाने की संभावना है।

राज्यों के बीच बेहतर तालमेल:

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि यह बैठक न केवल राज्यों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करेगी, बल्कि विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बस्तर के निर्माण में भी ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि बस्तर अब परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और यहां लगातार विकास के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं।

जगदलपुर में बैठक:

जगदलपुर में आयोजित होने जा रही यह बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे बस्तर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में निवेश, विकास और विश्वास का माहौल और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

मंत्रियों की बयानबाजी, संगठन की नाराजगी और 2028 की चिंता के बीच CM हाउस में चली मैराथन बैठक

छत्तीसगढ़ में 19 मई को केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह होंगे शामिल, मोहन, योगी भी रहेंगे मौजूद

सीएम मोहन यादव की बैठक में लगी मुहर, पानी सप्लाई की जिम्मेदारी अब पंचायत-निकायों के पास

सिया में ठप हुईं बैठकें, सचिव ट्रेनिंग पर, अध्यक्ष बेखबर

Tags:
  • अमित शाह
  • मोहन यादव
  • बस्तर
  • जगदलपुर
  • मुख्यमंत्री साय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि