बलौदाबाजार अग्निकांड: हाईकोर्ट ने ठुकराई अमित बघेल की जमानत याचिका
Harrison Masih | Updated:
amit-baghel-bail-rejected-hc-balodabazar-violence
बलौदा बाजार अग्निकांड मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है, उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। इससे पहले निचली अदालत भी उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी थी।
News In Short
- अमित बघेल की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज की।
- निचली अदालत भी जमानत याचिका अस्वीकार कर चुकी है।
- मामला 2024 में गिरौधपुरी धाम में जैतखाम तोड़फोड़ से शुरू हुआ।
- प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय में आगजनी।
- हिंसा में करोड़ों की सरकारी संपत्ति का नुकसान, 187 गिरफ्तारियां हुई थीं।
News In Details
कई धाराओं में दर्ज हैं मामले
गिरफ्तारी के बाद उन्होंने पहले निचली अदालत में जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन वहां से याचिका खारिज हो गई। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां से भी उन्हें राहत नहीं मिल सकी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब कानूनी लड़ाई और लंबी हो सकती है।
कैसे भड़की थी हिंसा की चिंगारी?
इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन समाज के कई लोग इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए। बढ़ते दबाव के बीच गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा भी की थी, लेकिन इसके बावजूद विरोध प्रदर्शन थमा नहीं।
10 जून को हिंसा में बदला प्रदर्शन
भीड़ उग्र हो गई और देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा। उपद्रवियों ने कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। सरकारी वाहनों और अन्य संपत्तियों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। इस हिंसा में सरकारी संपत्ति को लगभग 12.53 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा था।
43 मामले, 187 गिरफ्तारियां और लगातार कार्रवाई
हाईकोर्ट के फैसले के बाद क्या?
यह खबर भी पढ़ें...
रायपुर पुलिस ने अमित बघेल को भगोड़ा घोषित किया, गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम, कई राज्यों में FIR
Balodabazar violence case : भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष-महासचिव सहित 3 गिरफ्तार
अमित बघेल की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल
By VINAY VERMA