CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 45 सीट महिलाओं के लिए हो सकती हैं आरक्षित
छत्तीसगढ़ में बदल सकता है चुनावी गणित, विधानसभा की 135 सीटों में से 45 महिलाओं के लिए हो सकती हैं आरक्षित
छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। परिसीमन के जरिए विधानसभा सीटों की संख्या 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है और महिला आरक्षण के प्रावधान लागू होते हैं, तो इनमें से 45 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दुर्ग जेडी स्टील प्लांट में ठेकेदार पर गिरा 1600°C पिघला लोहा, अस्पताल में तोड़ा दम
दुर्ग जिले के बोरई रसमड़ा में जेडी स्टील प्लांट हादसा हो गया। पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत हुई है। मृतक ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव (42) थे। 17 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे हादसा हुआ। मशीन से निकला पिघला लोहा उनके शरीर पर गिर गया। लोहे का तापमान 1500 से 1600 डिग्री सेल्सियस बताया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बस्तर की सभी ट्रेनें 28 अक्टूबर तक रद्द, घर से निकलने से पहले चेक कर लें नया शेड्यूल
बस्तर की ट्रेनें रद्द रहने का इंतजार और लंबा हो गया है। अब बस्तर यात्री ट्रेन 28 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। यानी तीनों के रद्द रहने की स्थिति इसी तारीख तक बनी रहेगी। पहले यह अवधि 21 अक्टूबर तक तय की गई थी। बताया जा रहा था कि तब तक मरम्मत पूरी हो जाएगी। ऐसा नहीं हो सका। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पिता की हैवानियत : छह महीने की बेटी को दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मासूम बच्ची घरेलू विवाद का शिकार हो गई। मां के मायके जाने से नाराज पिता पर छह महीने की बेटी को जमीन पर पटकने का आरोप है। बच्ची के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। उसका रायपुर AIIMS में इलाज चल रहा है। हालत गंभीर होने के कारण बच्ची को वेंटिलेटर पर रखा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बिजली सुधारने वाली गाड़ियों की अब कैब जैसी होगी ट्रैकिंग, शिकायत मिलते ही टीम होगी अलर्ट, जीपीएस से खुलेगी लेटलतीफी की पोल
छत्तीसगढ़ में बिजली गुल होने पर शिकायत दर्ज कराने के बाद घंटों इंतजार करने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था लाने की तैयारी है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के नए रखरखाव टेंडर में बिजली सुधारने वाली गाड़ियों की निगरानी ओला-उबर की तर्ज पर करने का प्रावधान किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छत्तीसगढ़ में 100 करोड़ की गिरदावरी परियोजना पर सवाल, कंपनी ने अधूरा छोड़ा काम, एप डाउनलोड करने पर सुरक्षा चेतावनी
छत्तीसगढ़ में फसलों की डिजिटल गिरदावरी परियोजना विवादों में घिर गई है। करीब 100 करोड़ रुपए की परियोजना लेने वाली कंपनी पर काम अधूरा छोड़ने का आरोप है। अब फसलों के सर्वे की जिम्मेदारी पटवारियों को सौंपी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...