CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... मोहन भागवत बोले- संघ में शामिल होने पर राजनीतिक पद की अपेक्षा न रखें

Harrison Masih | Oct 23, 2026, 20:30 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
नमस्कार, संघ में शामिल होने पर राजनीतिक पद की अपेक्षा न रखें- मोहन भागवत की नसीहत। दो शादी मामले में हेल्थ डिप्टी डायरेक्टर सस्पेंड, आयुष्मान भारत के स्टेट नोडल का था प्रभार। दुर्ग यूनिवर्सिटी में शुरू होगी कृषि विज्ञान की पढ़ाई, कार्यपरिषद ने दी मंजूरी। इन्हीं के साथ छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों पर डालिए एक नजर...

संघ में सेवा का महत्व, राजनीति में पद की अपेक्षा न रखें, RSS प्रमुख मोहन भागवत की नसीहत

CG Top News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को संगठन के मूल उद्देश्यों, सेवा भावना और राजनीतिक अपेक्षाओं को लेकर स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि संघ से जुड़ने का अर्थ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में राजनीतिक अवसर या चुनाव में टिकट मिलने की अपेक्षा रखना नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




दो शादी मामले में हेल्थ डिप्टी डायरेक्टर सस्पेंड, आयुष्मान भारत के स्टेट नोडल का था प्रभार, डॉक्टरों ने बताया प्रतिशोध

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में उप संचालक डॉ धर्मेंद्र कुमार गहवई के निलंबन ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। कार्रवाई की वजह उनकी दो शादियों से जुड़ी करीब दो साल पुरानी शिकायत बताई जा रही है। जारी निलंबन आदेश में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लेख किया गया है, जो शासकीय सेवकों के बहुविवाह से संबंधित हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




दुर्ग यूनिवर्सिटी में शुरू होगी कृषि विज्ञान की पढ़ाई, कार्यपरिषद ने दी मंजूरी, जानें सीटों का पूरा गणित

छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नया विकल्प तैयार हो रहा है। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में अब कृषि विज्ञान की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने कृषि विज्ञान अध्ययन केंद्र की स्थापना को मंजूरी दे दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




रिम्स को सरकार का नोटिस: छात्रावास और ट्रांसपोर्ट के नाम पर फीस वसूलने पर सात दिन में जवाब तलब

छत्तीसगढ़ के निजी मेडिकल कॉलेजों में छात्रावास और ट्रांसपोर्ट के नाम पर अनिवार्य शुल्क लेने का मामला सामने आया है। प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति ने संबंधित कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। उनसे सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। समिति ने अंतरिम राहत भी दी है। अब छात्रावास में रहना हर छात्र के लिए अनिवार्य नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




युवाओं को नौकरी लायक बनाने में नगर निगम फेल, करोड़ों का बजट मंजूर, कहीं जमीन नहीं मिली तो कहीं हिसाब तक गायब

छत्तीसगढ़ में युवाओं को नौकरी के लायक बनाने की योजना नगर निगमों की लापरवाही में उलझ गई है। शहरों में स्किल सेंटर खोलने, युवाओं को हुनर सिखाने और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने के नाम पर करोड़ों रूपए मंजूर किए गए। लेकिन तीन साल बाद भी योजना का असर जमीन पर नजर नहीं आ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • rss
  • मोहन भागवत
  • CG Top News
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...
  • RSS
  • हेल्थ डिप्टी डायरेक्टर सस्पेंड
  • दुर्ग यूनिवर्सिटी
  • छत्तीसगढ़