CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Mar 27, 2026, 20:30 IST
CG Top News
नमस्ते, अफीम के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा। आईजी रतनलाल डांगी बिना कपड़ों के करते थे वीडियो कॉल, महिला का आरोप। धर्मांतरण कानून के खिलाफ मसीही समाज का बड़ा प्रदर्शन। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

अफीम के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, 2 किसान गिरफ्तार

कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड में पुलिस ने मक्के की फसल के बीच अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश किया। दो किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अधिकारियों ने फसल की पूरी जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





आईजी रतनलाल डांगी बिना कपड़ों के करते थे वीडियो कॉल, महिला का आरोप, ट्रांसफर पोस्टिंग से बनाई करोड़ों की संपत्ति

top news of chhattisgarh.छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आईजी रतनलाल डांगी को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ एक महिला द्वारा लगाए गए यौन शोषण और भ्रष्टाचार के आरोपों ने मामला और गंभीर बना दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





धर्मांतरण कानून के खिलाफ मसीही समाज का बड़ा प्रदर्शन, हजारों लोग पहुंचे, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को लेकर विरोध तेज हो गया है। रायपुर और नवा रायपुर में संयुक्त मसीही समाज के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया, जिसमें अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ के 751 आत्मानंद स्कूलों में 10 अप्रैल से शुरू होगा एडमिशन, जानें पूरी डिटेल्स

CG News.स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। छात्र और छात्राएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश में 403 अंग्रेजी माध्यम और 348 हिन्दी माध्यम स्कूल संचालित हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





रायपुर में आईपीएल के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज.रायपुर में 10 साल बाद IPL का रोमांच लौट रहा है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने दो घरेलू मुकाबले खेलेगी। 10 मई को मुंबई इंडियंस और 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • आईजी रतनलाल डांगी
  • प्रदर्शन
  • कोंडागांव
  • धर्मांतरण कानून
  • नवा रायपुर
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • रायपुर में आईपीएल